Ather Energy (एथर एनर्जी) ने हाल ही में घोषणा की है कि वह मई 2022 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री 3,787 यूनिट दर्ज करने में कामयाब रही है। कंपनी बाजार में स्थिर गति से बढ़ने में सफल रही है। जहां मार्च 2022 में बिक्री संख्या 2,591 यूनिट्स रही, वहीं अप्रैल 2022 में एथर के मॉडलों की 3,779 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई।
2 of 5
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
कंपनी इस समय भारतीय बाजार में दो मॉडल - 450X और 450 Plus की बिक्री करती है। इन दोनों मॉडलों की भारतीय बाजार में अच्छी मांग है और यह आज भारत में मौजूद सबसे ए़डवांस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक हैं। ये कई फंक्शन के साथ स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स को भी स्पोर्ट करते हैं।
3 of 5
Ather Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
एथर एनर्जी ने हाल ही में अपने 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए नया TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) लॉन्च करने का एलान किया है। यह फीचर इस समय सिर्फ हाई-एंड टूरिंग बाइक और कारों में ही मिलता है।
4 of 5
Magenta ChargeGrid EV Charger
- फोटो : Magenta ChargeGrid
पिछले कुछ महीनों में एथर से जुड़ी कुछ अन्य खबरों में नजर डालें तो कंपनी ने मैजेंटा चार्जग्रिड के साथ साझेदारी की है। जिसका उद्देश्य देश में सार्वजनिक चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अलावा, ईवी निर्माता ने केरल में अपने रिटेल फुटप्रिंट का भी विस्तार किया है क्योंकि उसने हाल ही में राज्य में चार नए स्टोर खोले हैं।
5 of 5
L-R) Colonel Arvinder Singh, Chief Operating Officer, Gujarat Titans, Ravneet Singh Phokela, Chief Business Officer, Ather Energy and Vikram Solanki, Director of Cricket, Gujarat Titans
- फोटो : Ather Energy
इस हफ्ते की शुरुआत में, एथर एनर्जी ने गुजरात टाइटन्स को एक बधाई संदेश भी जारी किया था, जब फ्रेंचाइजी ने अपने पहले सीजन में इंडियन प्रीमियर लीग या आईपीएल 2022 ट्रॉफी जीती थी। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर के साथ-साथ फाइनल में हराने से पहले अंक तालिका में टॉप पर रही।