हाल ही में हुई जीएसटी समिति की बैठक में कई सामानों पर लगने वाले टैक्स में बदलाव किया गया है। छोटी कारों पर जहां टैक्स को कम कर केवल 18% कर दिया गया है, वहीं अब 350cc से अधिक इंजन क्षमता के टू-व्हीलर्स पर टैक्स को बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। इससे भारतीय बाजार में बिकने वाली किफायती 400cc बाइक्स महंगी हो जाएंगी। जीएसटी के निए टैक्स स्लैब को 22 सितंबर से लागू किया जा रहा है।
बता दें कि जीएसटी के मौजूदा स्ट्रक्चर में 350cc से अधिक क्षमता के दोपहिया वाहनों पर 28% जीएसटी के साथ 3% का कंपनसेशन सेस लगाया जाता है, जो कुल मिलाकर 31% टैक्स होता है। आइए जानते हैं इंडियन मार्केट में बिकने वाली उन 5 पॉपुलर बाइक्स के बारे में जिनपर 22 सितंबर के बाद 40% जीएसटी लगने वाला है।
2 of 6
Bajaj Pulsar NS400Z
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar NS400 Z
बजाज Pulsar NS400 Z भारत की सबसे किफायती 400cc बाइक है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये से भी कम है। हालांकि, अब इसपर 40% जीएसटी की गहरी मार पड़ने वाली है। अपनी कम कीमत और शानदार परफॉर्मेंस के चलते नेकेड स्ट्रीट बाइक सेगमेंट में इस बाइक का गजब का दमदबा है। कई बाइक एक्सपर्ट्स का कहना है कि कीमत बढ़ने के बाद इस बाइक की सेल कम हो सकती है।
3 of 6
Bajaj Dominar 400
- फोटो : Bajaj Dominar 400
Bajaj Dominar 400
बजाज डॉमिनार 400 बाइक लवर्स के बीच टूरिंग और लॉन्ग राइड्स के लिए काफी पसंद की जाती है। इस बाइक की खासियत इसका 390cc लिक्विड कूल्ड इंजन है जो शानदार परफॉर्मेंस देता है। हालांकि, नए टैक्स स्ट्रक्चर के लागू होते ही ये बाइक भी महंगी हो जाएगी।
4 of 6
2025 KTM 390 Duke
- फोटो : KTM
KTM 390 Duke और RC 390
केटीएम की ये दोनों बाइक अपने-अपने सेगमेंट को डॉमिनेट करती हैं। 390 Duke में काफी शार्प नेकेड स्ट्रीडफाइटर डिजाइन मिलता है, तो वहीं RC 390 एक फुल फेयरिंग डिजाइन के साथ आती है। 22 सितंबर के बाद इन दोनों बाइक्स को खरीदना आपके लिए महंगा हो जाएगा।
5 of 6
Triumph Speed T4 Motorcycle
- फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Speed 400
धीमी गति से ही सही, लेकिन ट्रायंफ किफायती कीमत पर अपनी क्वालिटी बाइक्स के साथ भारतीय बाजार में पकड़ मजबूत कर रही है। कंपनी की Speed 400 अपने सेगमेंट की एक पॉपुलर बाइक है। इस सेगमेंट में कंपनी Speed T4, Scrambler 400X और Thruxton 400 जैसी बाइक्स भी बेच रही है। हालांकि, अब कीमतों के बढ़ने से इन बाइक्स को खरीदने की सोच रहे ग्राहकों को झटका लग सकता है।