Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
2023 Triumph Speed Triple 1200 RS Specifications Features Triumph Motorcycles Launches 2023 Triumph Speed Triple 1200 RS in Matt Baja Orange colour option
{"_id":"627cd8b04592430fce5c2979","slug":"2023-triumph-speed-triple-1200-rs-specifications-features-triumph-motorcycles-launches-2023-triumph-speed-triple-1200-rs-in-matt-baja-orange-colour-option","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स: 2023 Triumph Speed Triple 1200 RS नई कलर स्कीम के साथ लॉन्च, जानें इस दमदार बाइक के फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स: 2023 Triumph Speed Triple 1200 RS नई कलर स्कीम के साथ लॉन्च, जानें इस दमदार बाइक के फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) ने 2023 के लिए नई Speed Triple RS (स्पीड ट्रिपल आरएस) मोटरसाइकिल को रोल आउट किया है। अपडेटेड फ्लैगशिप रोडस्टर मोटरसाइकिल को 2023 अपडेट के हिस्से के रूप में एक नए कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। लेटेस्ट पेंट स्कीम के साथ, बाइक अब तीन रंग विकल्पों - मैट बाजा ऑरेंज, मैट सिल्वर आइस और सैफायर ब्लैक में उपलब्ध है।
इंजन और ट्रांसमिशन
लेटेस्ट अवतार में Speed Triple 1200 RS बाइक में 1160 cc का ट्रिपल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 10,750 rpm पर कुल 180 PS की अधिकतम पावर जेनरेट करता है। जबकि पीक टॉर्क रेटिंग 9,000 rpm है। यह इंजन स्टैंडर्ड तौर पर 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ एक स्लिपर और एक असिस्ट क्लच और एक बाइ-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ आता है।
लुक और डिजाइन
नया जोड़ा गया मैट बाजा ऑरेंज पेंट नए और बहुत विशिष्ट दिखने वाले सिल्वर आइस और ग्रेफाइट 'आरएस' ग्राफिक्स को स्पोर्ट करता है। नए कलर पैटर्न को बाइक के फ्यूल टैंक, साइड पैनल, हेडलाइट फिनिशर, रियर बॉडीवर्क, सीट काउल और बेली पैन पर देखा जा सकता है। इसमें फ्रंट मडगार्ड पर कार्बन फाइबर फिनिश का भी इस्तेमाल किया गया है जिससे बाइक को एक स्पोर्टी लुक मिलती है।
फीचर्स
बाइक के एक्सटीरियर लुक में बदलाव के अलावा अन्य कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी डीआरएल के साथ ट्विन-पॉड हेडलाइट, बार-एंड-माउंटेड रियर-व्यू मिरर और सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म जैसे फीचर्स मिलते हैं। नई मैट बाजा ऑरेंज पेंट स्कीम को भी जल्द ही भारतीय मॉडल पर पेश किए जाने की संभावना है।
मुकाबला
भारतीय बाजार में Speed Triple 1200 RS मोटरसाइकिल का मुकाबला Ducati Streetfighter V4 (डुकाटी स्ट्रीटफाइटर वी4), KTM SuperDuke 1290 (केटीएम सुपरड्यूक 1290) और BMW S1000R (बीएमडब्ल्यू एस1000आर) जैसी बाइक्स से है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।