{"_id":"62285ec2b7d6240a877745b5","slug":"2022-lexus-nx-350h-suv-launched-in-india-lexus-india-launches-2022-lexus-nx-350h-know-price-features-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुद से चार्ज होगी यह कार: लेक्सस ने भारत में लॉन्च की 2022 Lexus NX 350h हाइब्रिड एसयूवी, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
खुद से चार्ज होगी यह कार: लेक्सस ने भारत में लॉन्च की 2022 Lexus NX 350h हाइब्रिड एसयूवी, जानें कीमत और फीचर्स
Wed, 09 Mar 2022 06:45 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 09 Mar 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
2022 Lexus NX 350h
- फोटो : Lexus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Lexus India (लेक्सस इंडिया) ने बुधवार को 2022 Lexus NX 350h (2022 लेक्सस एनएक्स 350एच) हाइब्रिड एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। अपने नए अवतार में Lexus NX 350h एसयूवी को एक्सटीरियर तौर पर कई डिजाइन अपडेट मिलते हैं। इसके साथ ही एक हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उतारा गया है। लेक्सस का कहना है कि हाइब्रिड यूनिट सेल्फ-चार्जिंग है और इसे चार्ज करने के लिए हर बार प्लग-इन करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
2022 Lexus NX 350h
- फोटो : Lexus
हाइब्रिड इंजन और पावर
2022 Lexus NX 350h एसयूवी में 2.5-लीटर 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है और इसे एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह कार लगभग 55 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज देती है। यह इंजन 192 hp का पावर जेनरेट कर सकता है। ऑल-व्हील-ड्राइव में पेट्रोल और हाइब्रिड यूनिट का कंबाइंड आउटपुट 244 hp है। यह इंजन 6-स्टेप ई-सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ आता है। लेक्सस एक हरे-भरे भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। कंपनी का कहना है कि वह 2050 तक कार्बन न्यूट्रल होना चाहती है और उसके ग्लोबल पोर्टफोलियो में वर्ष 2025 तक सिर्फ ईवी होंगे।

लुक और डिजाइन
2022 Lexus NX 350h के लुक को कई बदलावों के साथ अपडेट किया गया है। इनमें सिंगल-पीस एलईडी हेडलैम्प्स में इंटीग्रेटेड डीआरएल का एक नया सेट, नए एलईडी टेललाइट्स जो एक लाइट बार से जुड़े होते हैं, और स्पिंडल ग्रिल के लिए एक यू-टाइप पैटर्न जो आकार में बड़ा हो गया है।

इंटीरियर और फीचर्स
2022 Lexus NX 350h एसयूवी के इंटीरियर को भी अपग्रेड किया गया है। अब इसमें 14.0-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग रियर सीट, पैनोरमिक सनरूफ और कस्टमाइजेबल एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलती है। ज्यादा स्पेस देने के लिए एसयूवी की पिछली सीटें फोल्डिंग फीचर के साथ आती हैं।

कितनी है कीमत
भारतीय बाजार में 2022 Lexus NX 350h एसयूवी को 64.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। एसयूवी के टॉप-स्पेक एफ-स्पोर्ट वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 71.60 लाख रुपये तक जाती है। जबकि मिड-स्पेक ट्रिम लग्जरी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 69.50 लाख तय की गई है। 2022 Lexus NX 350h एसयूवी के लिए बुकिंग जनवरी में शुरू की गई थी। कंपनी का दावा है कि इसे अब तक ग्राहकों की काफी उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।

| 2022 Lexus NX 350h वैरिएंट्स | एक्स-शोरूम कीमत (रुपये) |
| Exquisite | 64.90 लाख |
| Luxury | 69.50 लाख |
| F-Sport | 71.60 लाख |