फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Tucson 2022: ह्यूंदै की प्रीमियम एसयूवी 2022 ट्यूशॉ की बुकिंग शुरू, इतने रुपये में कराएं बुक

Mon, 18 Jul 2022 04:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 04:35 PM IST
सार

ऑल-न्यू 2022 ह्यूंदै के लिए आधिकारिक तौर पर प्री-बुकिंग चालू हो गई है। 2022 Hyundai Tucson एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान करके इसकी बुकिंग कर सकते हैं। 

विज्ञापन
2022 Hyundai Tucson bookings open Hyundai starts booking of fourth-generation Tucson in India hyundai tucson 2022 features hyundai tucson facelift launch date in india
2022 Hyundai Tucson Facelift - फोटो : Hyundai
Hyundai India (ह्यूंदै इंडिया) ने हाल ही में भारतीय बाजार के लिए अपनी प्रीमियम एसयूवी 2022 Tucson (2022 ट्यूशॉ) को पेश किया है। कंपनी ने 2022 Hyundai Tucson फेसलिफ्ट मॉडल की लॉन्चिंग 4 अगस्त के लिए तय की है। ऑल-न्यू 2022 ह्यूंदै के लिए आधिकारिक तौर पर प्री-बुकिंग चालू हो गई है। 2022 Hyundai Tucson एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 50,000 रुपये की टोकन राशि का ऑनलाइन भुगतान करके इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी ह्यू्ंदै सिग्नेचर आउटलेट पर जाकर भी इसे बुक किया जा सकता है जो 125 भारतीय शहरों में उपलब्ध है। यह एसयूवी कार निर्माता की फ्लैगशिप आईसीई पेशकश होगी। 

नई चौथी पीढ़ी की ह्यूंदै ट्यूशॉ अपने आउटगोइंग मॉडल की तुलना में कई गुना बेहतर होगी। यह एक शानदार स्टाइल के साथ ह्यूंदै की 'सेंसियस स्पोर्टीनेस' डिजाइन लैंग्वेज के साथ आती है। यह प्रीमियम एसयूवी फीचर्स से भरी हुआ होगी। साथ ही, यह भारत की पहली Hyundai कार होगी जिसमें लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स) के साथ Hyundai SmartSense टेक्नोलॉजी होगी। 
2022 Hyundai Tucson bookings open Hyundai starts booking of fourth-generation Tucson in India hyundai tucson 2022 features hyundai tucson facelift launch date in india
Hyundai Tucson - फोटो : Hyundai
2005 में हुई थी पहली बार लॉन्च
Hyundai Tucson लंबे समय से भारतीय बाजार में मौजूद है। यहां बाजार के लिए इसका पहला मॉडल 2005 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद 2009 में दूसरी पीढ़ी के ट्यूशॉ को लाया गया और फिर 2016 में तीसरी पीढ़ी के मॉडल के साथ अपडेट किया गया। लेकिन शायद प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में इसके प्लेसमेंट के कारण, यह कहीं भी उतनी सफलता के करीब नहीं है, जितनी कि बाद में लॉन्च हुई नई क्रेटा और वेन्यू को मिली। लेकिन Hyundai अब इस कार की बिक्री संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही है, बावजूद इसके कि प्रीमियम SUV सेगमेंट में रफ्तार हासिल करना मुश्किल हो रहा है। 
2022 Hyundai Tucson bookings open Hyundai starts booking of fourth-generation Tucson in India hyundai tucson 2022 features hyundai tucson facelift launch date in india
2022 Hyundai Tucson Facelift - फोटो : For Reference Only
2022 Hyundai Tucson का एक्सटीरियर
लेटेस्ट 2022 Hyundai Tucson में खास तौर पर इसके फ्रंट लुक को बड़ी ग्रिल द्वारा परिभाषित किया गया है जो अब एलईडी हेड लाइट यूनिट्स के साथ इंटीग्रेट की गई है। रियर में अपडेटेड एलईडी टेल लाइट्स हैं जो बीच में एक एलईडी लाइट स्ट्रिप से जुड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2022 Hyundai Tucson bookings open Hyundai starts booking of fourth-generation Tucson in India hyundai tucson 2022 features hyundai tucson facelift launch date in india
2022 Hyundai Tucson Facelift - फोटो : Hyundai
केबिन और फीचर्स
कार के केबिन की बात करें तो अंदर की तरफ, नई टक्सन एक ऑल-डिजिटल 10.1-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और एक अन्य 10.1-इंच मुख्य इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन यूनिट के साथ लैस है। वाहन के अंदर अन्य फीचर्स की बात करें तो, इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 360-डिग्री कैमरा, कीलेस एंट्री और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे अन्य फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
2022 Hyundai Tucson bookings open Hyundai starts booking of fourth-generation Tucson in India hyundai tucson 2022 features hyundai tucson facelift launch date in india
2022 Hyundai Tucson Facelift - फोटो : Hyundai
ADAS और सेफ्टी फीचर्स
पिछले मॉडल की तुलना में नई Tucson एक बड़ा कदम होगा। लेवल-2 ADAS फीचर के साथ आने वाली यह सेगमेंट की पहली कार होगी। इसे 19 Hyundai SmartSense ADAS (ह्यूंदै स्मार्टसेंस एडीएएस) फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। पहाड़ी चढ़ना और उतरने का कंट्रोल, 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएससी, ऑटोमैटिक हेडलैम्प, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, और एडीएएस लेवल-2, जिसमें स्टॉप एंड गो फंक्शन के साथ क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, व्हीकल डिपार्ट अलर्सऔर भी बहुत कुछ शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed