फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चार कार्यों के बिना व्यर्थ है सारी पूजा-पाठ, नहीं मिलती है देवी-देवताओं की कृपा

Mon, 26 Oct 2020 04:09 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 26 Oct 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
worship tips for lord Do these four things to get the grace of God
pooja thaliपूजा करने से पहले इन बातों को ध्यान में रखना है जरुरी(प्रतीकात्मक तस्वीर)

सनातन धर्म में प्रातःकाल और संध्याकाल का समय भगवान की भक्ति और पूजा के लिए बताया गया है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य के अपने इष्ट का ध्यान अवश्य करना चाहिए। हर धर्म को लोग ईश्वर को मानते हैं चाहें उनका भक्ति करने का तरीका अलग ही क्यों न हो। हिंदू सनातन धर्म में देवी-देवताओं की मूर्ति स्वरुप में पूजा की जाती है। मंदिर चाहें घर में हो या बाहर वह आस्था का केंद्र होता है। जहां पर मनुष्य अपने इष्ट का ध्यान करता है लेकिन पूजा करने के साथ भी कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है अगर आप इन बातों को ध्यान में नहीं रखते हैं, तो आपकी सारी पूजा व्यर्थ जाती है। आपको पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।

worship tips for lord Do these four things to get the grace of God
पूजा के स्थान के हमेशा साफ रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

सनातन धर्म मानने वाले प्रत्येक घर में एक छोटा सा पूजा का स्थान अवश्य बना होता है जहां पर ईश्वर की पूजा की जाती है। इस स्थान पर देवी-देवता विराजते हैं, इसलिए इस स्थान का पवित्र होना आवश्यक होता है। अगर आप पूजा नहीं भी कर पाते हैं तो भी नियमित रुप से मंदिर की सफाई करनी चाहिए। 

worship tips for lord Do these four things to get the grace of God
रसोई को हमेशा साफ रखना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

घर की रसोई एक ऐसा स्थान है, जहां पर सभी का भोजन बनता है। इसलिए इस स्थान से पूरे परिवार की सेहत जुड़ी होती है साथ ही रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है। रसोई को प्रतिदिन अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। अव्यवस्थित और गंदी रसोई से मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं, जिसकी वजह से आपको परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। 











 

विज्ञापन
विज्ञापन
worship tips for lord Do these four things to get the grace of God
पूजा करते समय तन की शुद्धता के साथ मन की शुद्धता भी आवश्यक होती है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भगवान की कृपा पाने के लिए शरीर के साथ मन का स्वच्छ होना भी आवश्यक होता है। अगर आप गलत कार्य करते हैं, दूसरों की निंदा करते हैं। मन में बुरे विचार लाते हैं, तो आपको कभी भी पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है। इसलिए सदैव सत्कर्म करने चाहिए और अपने मन में शुद्धता रखनी चाहिए। तभी पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
worship tips for lord Do these four things to get the grace of God
बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हर व्यक्ति को अपने से बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। जो लोग अपने से कमजोर और बड़े-बुजुर्गो का अपमान करते हैं, उन्हें कभी भी भगवान की कृपा प्राप्त नहीं होती है। बुजुर्गों के सम्मान के बिना पूजा व्यर्थ है।















 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed