05 जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में आदिकाल से ही पेड़-पौधों की पूजा और इनके लिए उपवास रखने की परंपरा है। हिंदू पंचांग के अनुसार कई व्रत और त्योहार पेड़-पौधों की विशेष रूप से पूजा के प्रति समर्पित है। हिंदू धर्म में वृक्षों को देवी-देवता के रूप में पूजने की परंपरा सदियों से आज भी निभाई जा रही है। हिंदू धर्म में लगभग हर त्योहार में देवी-देवताओं की पूजा आराधना के साथ पेड़ पौधों की भी भक्ति भाव से साथ पूजा जाता है। इससे पीछे प्रकृति के संरक्षण का संदेश होता है। वृक्ष ही ऐसी सम्पदा है जो मनुष्य को हर प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं, इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की राशि किसी न किसी वृक्ष का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए व्यक्ति के राशिनुसार पेड़ लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं वास्तु में पौधे रोपण से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह देखने को मिलता है। आइए जानते हैं राशिनुसार कौन से पौधे लगाने से आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी।
World Environment Day: पौधे लगाने से भी बदलता है भाग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए राशि के अनुसार लगाएं पौधे
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन