Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल सप्ताह की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का साप्ताहिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह सप्ताह आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस सप्ताह आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
Saptahik Rashifal: इस सप्ताह इन 4 राशियों की कटेगी चांदी, कार्य-व्यापार में होगा धनलाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामकाज की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शानदार बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों के पद एवं सैलरी दोनों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। आय के नये स्रोत बनेंगे। छोटे कारोबारियों को अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। संतान पक्ष से सप्ताह के मध्य में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी, हालांकि विवाह को लेकर परिवार की रजामंदी नहीं मिलने पर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
इस सप्ताह आपका भाग्य चमकेगा। विदेश से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को अचानक से कहीं लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष की उपलब्धि पर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। कृषि, खनिज और भूमि से जुड़े कार्य करने वाले लोगों को लाभ के योग बनेंगे। सेहत को लेकर लापरवाह होने से बचें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाईम बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
इस सप्ताह स्त्री की मदद से आपको आर्थिक लाभ मिलने का योग बनेगा। साथ ही गृहस्थी का सुख भी आपको खूब प्राप्त होगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। छोटे-भाई बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता साथ में बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में काम-काज के सिलसिले में की यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। युवाओं का समय मौज-मस्ती में बीतेगा। प्रेम संबंध में मजबूती आयेगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा।
इस सप्ताह आपके घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है, जिसमें घर-परिवार के अन्य सदस्य शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स एवं जूनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा और विरोधी परास्त होंगे। हालांकि किसी भी प्रकार की सफलता मिलने पर जोश में होश खोने से बचें। सप्ताह के मध्य किसी मित्र या शुभचिंतक की मदद से लाभ का कोई बड़ा स्रोत बनेगा। इस दौरान भाग्योदय में पत्नी अथवा ससुराल पक्ष की अहम भूमिका रहने वाली है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी।