फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: अपने पति के भाग्य को चमका देती हैं ये चार राशि की लड़कियां

Sat, 07 Aug 2021 07:50 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 07 Aug 2021 07:50 AM IST
विज्ञापन
according to astrology 4 zodiac signs girls are considered lucky for their husbands
कुछ विशेष राशियों की लड़कियां शादी के बाद अपने पति के लिए बेहद ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। - फोटो : istock

ज्योतिष विज्ञान में 12 राशियां होती हैं और इन राशियों का भिन्न-भिन्न स्वभाव होता है। दरअसल इन सभी राशियों के स्वामी 9 ग्रह हैं और इन्हीं ग्रहों का प्रभाव राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। ऐसे में हर व्यक्ति का स्वभाव, चरित्र और कार्य क्षमता भी भिन्न होती है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, कुछ विशेष राशियों की लड़कियां शादी के बाद अपने पति के लिए बेहद ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। जिस किसी पुरुष की शादी इन राशियों की कन्याओं से होती हैं उनका जीवन धन्य हो जाता है। ये लड़कियां शादी करके जिस घर में भी जाती हैं उस घर को रौशन कर देती हैं। इनके जाने से वहां धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, किन-किन राशियों की लड़कियां अपने पति के लिए होती हैं बेहद भाग्यशाली-   

according to astrology 4 zodiac signs girls are considered lucky for their husbands
कर्क राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क राशि

इस राशि की कन्याएं अपने जीवनसाथी के लिए भाग्यशाली होती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस राशि की जातिका शादी करके जिस घर में जाती हैं उस घर को ख़ुशियों से रौशन कर देती हैं। इनके आगमन के बाद ससुराल में धन्य-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। इस राशि की जातिका अपने पति को बेहद प्रेम करती हैं और उन्हें हर संभव सुखी देखना चाहती हैं। ये अपने जीवनसाथी का हर सुखदुख में साथ निभाती हैं। ये अपने स्वभाव से अपने ससुराल वालों का दिल जीत लेती हैं।

according to astrology 4 zodiac signs girls are considered lucky for their husbands
मकर राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मकर राशि

मकर राशि की कन्या अपने जीवनसाथी के भाग्य को चमका देती हैं। इस राशि की कन्याएं ससुराल में खूब कामकाज करती हैं। इनकी तार्किक शक्ति एवं समझदारी पति के लिए काफी कारगर साबित होती है। इस राशि की लड़कियां अपने पति के जीवन को सुखी और समृद्धशाली बना देती हैं। इस राशि की कन्याएं स्वयं तो खुश रहती हैं साथ ही अपने ससुराल वालों के चेहरे की भी मुस्कान बनती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
according to astrology 4 zodiac signs girls are considered lucky for their husbands
कुंभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ राशि

कुंभ राशि की जातिकाएं खूब मेहनती होती हैं। ये अपने जीवनसाथी और अपने ससुराल की तरक्की में बढ़चढ़ कर हाथ बटाती हैं। इस राशि की जातिकाएं अपनी पति की केयरिंग करती हैं। इनका आत्मविश्वास कम नहीं होता है। ये अपने पति की हिम्मत होती हैं। चाहें कैसी भी परिस्थितियां हों ये अपने पति का साथ नहीं छोड़ती हैं। ये अपने परिवार की खुशियों के बारे में ही सोचती हैं। 

विज्ञापन
according to astrology 4 zodiac signs girls are considered lucky for their husbands
मीन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मीन राशि
इस राशि की लड़कियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं। ये अपने ससुराल वालों की खूब केयर करती हैं। ये अपने लाइफ पार्टनर को हमेशा खुश रखना चाहती हैं। ये अपने पति के भाग्य में वृद्धि करती हैं। इस राशि की कन्याएं जिस किसी से भी शादी करती हैं उनकी लाइफ बना देती हैं। वे अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed