फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना (08 से 14 फरवरी तक): फरवरी के दूसरे सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 08 Feb 2021 11:52 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 08 Feb 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope 08 feb to 14 Feb 2021 Saptahik Rashifal know prediction of your zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि-


संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। भाग्योन्नति तो होगी ही धर्म-कर्म के मामलों में भी गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। सप्ताहांत भागदौड़ की अधिकता रहेगी। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। 14 तारीख को रहे जरा बचके।

weekly horoscope 08 feb to 14 Feb 2021 Saptahik Rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

वृषभ राशि
सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत प्रभाव पड़ेगा। नजले, जुखाम तथा बुखार आदि से बचें। किसी भी तरह का ऑपरेशन योग बन रहा हो तो उसे दो-तीन दिन के लिए टाल दें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया सुधार विषम परिस्थितियों से मुक्ति प्रदान करेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। शीर्ष नेतृत्व से सहयोग बढ़ेगा। 8 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly horoscope 08 feb to 14 Feb 2021 Saptahik Rashifal know prediction of your zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि-
सप्ताह का आरंभ सुखद समाचारों के साथ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। झगड़े विवाद से दूर रहें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। सप्ताहांत ग्रह गोचर की अनुकूलता सुखद समाचारों से खुश कर देगी। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 10 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope 08 feb to 14 Feb 2021 Saptahik Rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

कर्क राशि-
सप्ताह काफी मिलाजुला फल प्रदान करेगा। हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। गुप्त शत्रु भी हावी होने की कोशिश करेंगे और आपको नीचा दिखाने की कोशिश में भी लगे रहेंगे। सप्ताह के मध्य शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सप्ताहांत पुनः ग्रह कठिन परीक्षा लेंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे। 13 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
weekly horoscope 08 feb to 14 Feb 2021 Saptahik Rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

सिंह राशि-
सप्ताह का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह अवधि किसी वरदान से कम नहीं है। इसीलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करें। प्रेम संबंधी मांगों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव की भी योग। सप्ताह के मध्य किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। 14 तारीख को रहें जरा बचके।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed