फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: इस सप्ताह की 4 भाग्यशाली राशियां, मिलेगी कामयाबी, धन आने के बनेंगे योग

Mon, 08 Feb 2021 11:51 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 08 Feb 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
Weekly Horoscope 08 Feb to 14 Feb 2021 these 4 signs get auspicious outcome
साप्ताहिक राशिफल (8 फरवरी से 14 फरवरी 2021) - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।

Weekly Horoscope 08 Feb to 14 Feb 2021 these 4 signs get auspicious outcome
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला

मेष: इस सप्ताह सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे आप

मेष राशि के जातक इस पूरे सप्ताह सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। धैर्य और विवेक के साथ समस्याओं का हल खोजने में कामयाब होंगे। सप्ताह के प्रारंभ में किसी महिला मित्र की मदद से अटके काम पूरे होंगे। व्यवसाय में धन संबंधी चिंताएं दूर होंगी। 

यदि आप किसी बड़ी योजना के लिए फंड का इंतजाम करने में जुटे हुए थे तो सप्ताह के अंत तक आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। यह सप्ताह थोक व्यापारियों की अपेक्षा फुटकर कारोबारियों के लिए ज्यादा बेहतर साबित होगा। नौकरीपेशा लोग अधीनस्थों की मदद से अपने कार्य में बेहतर परिणाम दे सकेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई के साथ-साथ क्रिएटिव कार्यों में भी लगेगा। 

प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। कठिन पलों में लव पार्टनर का साथ सुकून देगा। दांपत्य जीवन मधुर और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। मन और शरीर को मजबूत बनाने के लिए योग एवं ध्यान करें साथ ही साथ ही मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें।

Weekly Horoscope 08 Feb to 14 Feb 2021 these 4 signs get auspicious outcome
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया

मिथुन: कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्या का होगा निदान 

बीते कई सप्ताह से जो कार्य अटके पड़े थे, मिथुन राशि के जातकों को वो इस सप्ताह अचानक से बनते नजर आएंगे। सीनियर्स की मदद से कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का निदान होगा। सप्ताह के प्रारंभ में ही कारोबार के सिलसिले लंबी या छोटी दूरी की यात्रा होगी। 

यात्रा सुखद और लाभदायक होगी। इस दौरान आपको अपने शुभचिंतकों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। संकट के समय में वे आपके साथ बराबर खड़े नजर आएंगे। सप्ताह के अंत में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। 

इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 08 Feb to 14 Feb 2021 these 4 signs get auspicious outcome
वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया

वृश्चिक: हंसी खुशी बीतेगा फरवरी का दूसरा सप्ताह

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी हंसी-खुशी बीतने जा रहा है। पूरे सप्ताह आप काफी रिलैक्स मूड में रहेंग। मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से आपके सभी कार्य सरलता के साथ संपन्न होते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों का पूरा सहयोग मिलेगा। सीनियर्स आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। 

थोक व्यापारियों के मुकाबले फुटकर कारोबारियों का समय ज्यादा अनुकूल है। सप्ताह के मध्य में सपरिवार कहीं घूमने-फिरने या फिर मनोरंजन करने का अवसर प्राप्त होगा। छोटी दूरी की सुखद यात्रा संभव है। 

किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात हो सकती है। प्रेम सबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

 

विज्ञापन
Weekly Horoscope 08 Feb to 14 Feb 2021 these 4 signs get auspicious outcome
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया

धनु: शानदार होगी सप्ताह की शुरूआत

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शुभ और लाभप्रद होने वाली है। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी बात को लेकर आपके संबंध किसी से बिगड़ गये थे तो किसी मध्यस्थ की मदद से एक बार फिर पटरी पर आ जायेंगे। 

इसी तरह प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार की गलतफहमी दूर होगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। कॅरिअर कारोबार में भी अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। यदि कार्यक्षेत्र में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिले तो उसे स्वीकार करने में किसी भी प्रकार की आनाकानी न करें, बल्कि उसका दिल खोल कर स्वागत करें, क्योंकि इससे आपका पद और कद दोनों बढ़ने जा रहा है। 

बदलते मौसम में सेहत को लेकर खूब सतर्क रहें अन्यथा मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। साथ ही धन के लेन-देन में भी सावधानी रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed