फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2020: आज से चमक जाएगी इन छह राशिवालों की तकदीर, बदल रहा है शुक्र अपनी राशि

Fri, 23 Oct 2020 06:36 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 23 Oct 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
Venus transit in virgo in October 2020 know predictions of your zodiac sign
शुक्र का कन्या राशि में गोचर 2020 - फोटो : Pixabay

सौंदर्य, कला और भौतिक सुखों का कारक शुक्र ग्रह 23 अक्तूबर शुक्रवार को कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। इस राशि में शुक्रदेव नीच के माने जाते हैं। शुक्र के इस गोचर का प्रभाव छह राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगा। ये राशियां इस प्रकार हैं-




Venus transit in virgo in October 2020 know predictions of your zodiac sign
राशि

वृषभ राशि
शुक्र का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि, आपके लिए इनका नीचराशिगत होने का बहुत अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। लाभ भाव पर इनकी उच्चदृष्टि के प्रभाव स्वरूप आज के साधन बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा।

Venus transit in virgo in October 2020 know predictions of your zodiac sign
मिथुन

मिथुन राशि
शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ फलदायक सिद्ध होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा मकान वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण कर सकते हैं। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार से संबंधित विभागों से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा होगा। इनकी उच्चदृष्टि आपके कर्म भाव पर पड़ रही है इसलिए सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अति अनुकूल रहेगा। रणनीतियां गोपनीय रखें तथा उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus transit in virgo in October 2020 know predictions of your zodiac sign
राशि
कर्क राशि

राशि से पराक्रम भाव में शुक्र का गोचर आपको साहसी एवं पराक्रमी तो बनाएगा किंतु भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध होगा। भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। शत्रु परास्त होंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। इनकी उच्च दृष्टि आपके भाग्य भाव पर पड़ रही है जिसके फलस्वरूप धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी और दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग हैं।

विज्ञापन
Venus transit in virgo in October 2020 know predictions of your zodiac sign
राशि

कन्या राशि
आपकी राशि में शुक्र का गोचर बेहतरीन सफलता दिलाएगा क्योंकि शुक्र और बुध के बीच स्थान परिवर्तन योग बना हुआ है। काफी दिनों का दिया गया धन वापस आने के संकेत। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। इनकी उच्चदृष्टि आपके सप्तमभाव पर पड़ रही है अतः कार्य व्यापार की दृष्टि से यह किसी वरदान से कम नहीं है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में रुके हुए कार्यो का निपटारा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed