{"_id":"5f9021578ebc3eefbb07643a","slug":"thursday-remedies-do-these-remedies-on-thursday-for-early-marriage-and-wealth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरुवार के दिन ये उपाय करने से बनते हैं विवाह के योग","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
गुरुवार के दिन ये उपाय करने से बनते हैं विवाह के योग
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के समर्पित किया जाता है। इस दिन विष्णु जी की पूजा करने से कुंडली में गुरु ग्रह भी मजबूत होता है। भगवान विष्णु जहां जगत के पालन कर्ता हैं तो वहीं गुरु भी सभी ग्रहों में प्रधान ग्रह है। कुंडली में गुरु ग्रह की खराब दशा के कारण व्यक्ति को धन और विवाह संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गुरुवार के दिन कुछ उपाय करने से आप भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह भी मजबूत होता है। जानते हैं गुरुवार के दिन के उपाय...
2 of 6
गुरुवार को केले के पेड़ में जल चढ़ाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपके विवाह में बाधाएं आ रही हैं तो बृहस्पतिवार के दिन व्रत करके केले के वृक्ष की पूजा करें। केले के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें। इससे जल्दी ही विवाह के योग बनते हैं। योग्य साथी की तलाश पूरी होती है। जो लोग शादी-शुदा हैं उनका दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।
3 of 6
गुरु ग्रह को नजबूत करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपकी कुंडली नें गुरु कमजोर है, तो बृहस्पतिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि करने के बाद विष्णु भगवान का पूजन करें विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। इससे कुंडली में गुरु मजबूत बनेगा। भगवान विष्णु की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन की आवक के योग बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गुरुवार के दिन उधार लेन देन न करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
गुरुवार के दिन न ही तो किसी को उधार में धन देना चाहिए न ही किसी से उधार में धन लेना चाहिए। ऐसा करने आप कर्ज निकाल नहीं पाते हैं जिसके फल स्वरुप आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है और गुरु ग्रह भी कमजोर होता है।
विज्ञापन
5 of 6
बृहस्पतिवार के दिन नहाने के पानीमें हल्दी मिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर कुंडली में गुरु की खराब स्थिति के कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो बृहस्पतिवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डाल कर स्नान करें। स्नान करते समय ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें। इससे गुरु मजबूत बनेगा। आपकी समस्याओं का समाधान होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।