फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2021: शुक्र के राशि बदलने से पलट जाएगी इन पांच राशियों की किस्मत, धन प्राप्ति के संकेत

Sat, 10 Apr 2021 07:16 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 10 Apr 2021 07:16 AM IST
विज्ञापन
Venus Transit 2021 these five sign get benefit during Venus Transit
शुक्र का मेष राशि में गोचर 2021 - फोटो : Pixabay

शुक्र देव 10 अप्रैल की सुबह मेष राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 04 मई 2021 तक स्थित रहेंगे। इसके बाद ये अपनी स्वराशि वृषभ में जाएंगे। वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच राशि तथा मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। शुक्र के इस गोचर का पांच राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान इन्हें बहुत ही शानदार परिणाम मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। ये राशियां इस प्रकार हैं-

Venus Transit 2021 these five sign get benefit during Venus Transit
मेष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मेष: आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Venus Transit 2021 these five sign get benefit during Venus Transit
कर्क राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क: कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा

राशि से दशमभाव में गोचर करते हुए शुक्र कार्यक्षेत्र का विस्तार करेंगे। कोई भी बड़ा व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अति अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का भी सुअवसर आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit 2021 these five sign get benefit during Venus Transit
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला: आर्थिक उन्नति होगी

राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए शुक्र आर्थिक उन्नति तो देंगे ही सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ाएंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे और सरकारी विभागों में रुके कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अति अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
Venus Transit 2021 these five sign get benefit during Venus Transit
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया
धनु: प्रेम संबंध होंगे मधुर

राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। जमीन जायदाद के क्रय का योग। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed