शुक्र देव 10 अप्रैल की सुबह मेष राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 04 मई 2021 तक स्थित रहेंगे। इसके बाद ये अपनी स्वराशि वृषभ में जाएंगे। वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच राशि तथा मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। शुक्र के इस गोचर का पांच राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान इन्हें बहुत ही शानदार परिणाम मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। ये राशियां इस प्रकार हैं-
Venus Transit 2021: शुक्र के राशि बदलने से पलट जाएगी इन पांच राशियों की किस्मत, धन प्राप्ति के संकेत
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
राशि से दशमभाव में गोचर करते हुए शुक्र कार्यक्षेत्र का विस्तार करेंगे। कोई भी बड़ा व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अति अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का भी सुअवसर आएगा।
राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए शुक्र आर्थिक उन्नति तो देंगे ही सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ाएंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे और सरकारी विभागों में रुके कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अति अनुकूल रहेगा।
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। जमीन जायदाद के क्रय का योग। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं।