ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। शुक्र ग्रह प्रत्येक 23 दिनों पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। 10 अप्रैल 2021 को शुक्र देव मीन राशि से मेष राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने में शुक्र ग्रह की भी अहम भूमिका बताई गई है। शुक्र को प्रेम संबंध, रोमांस और भौतिक सुख सुविधाओं का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र के परिवर्तन का प्रभाव व्यक्ति के प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन पर भी पड़ता है। शुक्र की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ उपायों को कर सकते हैं। जिससे आपका दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध सुखमय बनता है एवं वित्तीय स्थिति को भी मजबूती मिलती है। जानिए शुक्र को मजबूत करने के उपाय।
Venus transit 2021: शुक्र का मेष में गोचर, दांपत्य जीवन को सुखद बनाने के लिए, ऐसे बनाएं शुक्र ग्रह को बलवान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 09 Apr 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन