Venus Planet In Young Stage: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी ग्रह तीन अवस्था में गोचर करता है। जब भी कोई ग्रह गोचर करता है तो उसका प्रभाव जातकों के जीवन पर भी देखने को मिलता है। जहां इनका प्रभाव कुछ राशियों के लिए परेशानियां लेकर आता है वहीं कुछ राशियों के लिए लाभ लेकर आता है। जैसा कि ऊपर बताया है कि कोई भी ग्रह तीन अवस्था में गोचर करते हैं और अवस्था है कुमार, युवा और वृद्धा अवस्था। जब ग्रह युवा अवस्था में प्रवेश करते हैं तो यह सबसे तेजी से और शुभ फल प्रदान करते हैं। आज यानी 17 अप्रैल को धन, वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र अपनी युवा अवस्था में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दौरान 4 राशि के जातकों को धन लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।
Venus Transit: आज से पलट सकती है इन 4 राशि वालों की किस्मत, शुक्र ग्रह युवा अवस्था में करेंगे प्रवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र की युवा अवस्था शुभ साबित हो सकती है। शुक्र देवआपके धनभाव में गोचर करने जा रहा है। ऐसे में आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। इस समय जीवनसाथी को भी तरक्की मिल सकती है।
वृष राशि
शुक्र ग्रह का युवा अवस्था में प्रवेश करना वृष राशि के जातकों के लिए अनुकूल होगा। चूंकि शुक्र ग्रह वृषभ राशि वालों के लग्न भाव में गोचर करेंगे और इस दौरान मालवीय राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में आपकी आय के स्त्रोत में वृद्धि होगी। आपने जो भी पुराने निवेश हैं उससे भी लाभ प्राप्त हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के जीवन में शुक्र का युवा अवस्था में प्रवेश लाभ देने वाला साबित होगा। शुक्र ग्रह कर्क राशि के गोचर कुंडली के 11वें भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर के दौरान आय में वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा आय के नए स्तोत्र भी बन सकते हैं। जिन लोगों का व्यवसाय है उनको भी आर्थिक लाभ के साथ व्यापार में विस्तार भी हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की बात करें तो शुक्र ग्रह का युवा अवस्था में प्रवेश मान और प्रतिष्ठा लेकर आएगा। शुक्र ग्रह सिंह राशि के कर्मभाव में गोचर करेगी। इस गोचर के दौरान जो जातक नौकरीपेशा हैं, उन्हें आय में तरक्की के साथ पदोन्नति भी मिलेगी। इस दौरान व्यापारियों को भी धनलाभ मिल सकता है साथ ही आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं।