फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Jayanti 2023: कब है शनि जयंती? जानें किस पूजा से दूर होगा कुंडली का शनि दोष

Mon, 17 Apr 2023 06:53 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 06:53 AM IST
विज्ञापन
Shani Jayanti 2023 Date Know Shani Dosh in Kundali Nivaran Puja Vidhi in Hindi
shani jayanti 2023 date - फोटो : अमर उजाला

Shani Jayanti 2023 Kab Hai: शनि जयंती शनि देव के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला शनि जयंती का महापर्व इस साल 19 मई 2023 को मनाया जाएगा। शनि देव कर्मप्रधान देवता माने जाते हैं। यह सभी व्यक्तियों के जीवन पर अत्यधिक प्रभाव डालता है। ज्योतिषी आपकी कुंडली में ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए शनि की पूजा करने की सलाह देते हैं।जिन व्यक्तियों पर शनि की साढ़ेसाती होती है उन्हें शनि जयंती के दिन शनि देव की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। आइए इस पावन पर्व से जुड़ी पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं।  

Shani Jayanti 2023: कब है शनि जयंती, जानिए पूजा विधि, महत्व और उपाय
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर भूल से भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

 
Shani Jayanti 2023 Date Know Shani Dosh in Kundali Nivaran Puja Vidhi in Hindi
shani jayanti 2023 date - फोटो : iStock

शनि जयंती तिथि 
ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि आरंभ: 18 मई 2023, गुरुवार, प्रात:काल 09:42 बजे से 
ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि समाप्त:19 मई 2023, शुक्रवार को रात्रि 09:22 बजे तक 
उदया तिथि के अनुसार इस साल शनि जयंती का पावन पर्व 19 मई 2023 को मनाया जाएगा। 

Shani Jayanti 2023 Date Know Shani Dosh in Kundali Nivaran Puja Vidhi in Hindi
shani jayanti 2023 date - फोटो : iStock

शनि जयंती का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफलदाता और न्यायाधिपति का दर्जा हासिल है। शनि साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव रहने पर जातकों के जीवन में काफी बदलाव देखने को मिलता है। जिन जातकों के जीवन में शनि साढ़ेसाती और शनि दोष संबंधी कोई दोष होता है तो इसे कम करने के लिए शनि जयंती पर इनकी पूजा अर्चना करना काफी लाभदायी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Jayanti 2023 Date Know Shani Dosh in Kundali Nivaran Puja Vidhi in Hindi
shani jayanti 2023 date - फोटो : अमर उजाला

शनि जयंती की पूजा विधि

  • शनि जयंती के दिन  सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करें। 
  • इसके बाद सबसे पहले सूर्यदेव की साधना करते हुए उन्हें तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।  
  • शनिदेव को सरसों का तेल, नीले रंग का पुष्प और काला तिल अर्पित करें।  
  • इसके बाद शनिदेव के लिए सरसों के तेल का दीया जलाकर उनके मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जप करें। 
विज्ञापन
Shani Jayanti 2023 Date Know Shani Dosh in Kundali Nivaran Puja Vidhi in Hindi
shani jayanti 2023 date - फोटो : istock

कुंडली का शनि दोष दूर करने के लिए करें ये पूजा 
जिस जातक की कुंडली में शनि संबंधित कोई दोष है तो शनि जयंती के दिन शनिदेव की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार यदि शनि जयंती के दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं। इसके बाद शनि मंत्र का मन में जाप करते हुए कर उनकी सात बार परिक्रमा करनी चाहिए। शनि जयंती के दिन इस उपाय को करने पर शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती के कष्ट जल्द ही दूर होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed