फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips To Remove Disease: लाखों खर्च करने के बाद भी ठीक नहीं हो रही बीमारी, घर में कहीं वास्तु दोष तो नहीं

Tue, 21 Jan 2025 03:24 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 21 Jan 2025 03:24 PM IST
सार

Effect Of Vastu Dosh: जहां भी किसी भी तरह की बीमारी या रोग होता है, वह ऊर्जा के असंतुलन के कारण हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दो तरह की ऊर्जाएँ होती हैं - सकारात्मक और नकारात्मक जब भी सकारात्मक ऊर्जाएँ परेशान होती हैं, तो नकारात्मक ऊर्जाएं हावी हो जाती हैं। आइए जानते हैं बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए वास्तु टिप्स। 

विज्ञापन
Vastu Upay For Disease ailment illness effect of vastu dosh and know the niyam
vastu upay for disease - फोटो : amar ujala
loader

Vastu Upayon se karein Beemari Door: अक्सर देखा गया है की कई घरों में परिवार का कम से कम एक सदस्य बीमार रहता है और दवाइयों पर खर्च जारी रहता है। घर के किसी सदस्य की बीमारी का कारण स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही और पश्चिमी जीवनशैली तो है ही लेकिन इसके अलावा वास्तु दोष भी इसका प्रमुख कारण हो सकता है। वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। इसमें विस्तार से हर दिशा का महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में इस बात की जानकारी भी मिलती है कि आपका घर किस दिशा में होना चाहिए और किस दिशा में नहीं। दिशाओं के आधार पर ही वास्तु दोष की जानकारी भी मिलती है। वास्तु दोष दूर करने के कुछ नियम भी बताए गए हैं। हालांकि इन नियमों का पालन करने और घर का वास्तु होने से जीवन में सौभाग्य और समृद्धि आती है, लेकिन वास्तु में कमियों के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आपके परिवार में आए दिन कोई सदस्य बीमार रहता है तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। अगर घर का कोई सदस्य किसी बीमारी से पीड़ित है तो घर के वास्तु का ध्यान रखना जरूरी है। उदाहरण के तौर पर अगर घर की उत्तर-पूर्व दिशा में वास्तु दोष हो तो घर में कोई न कोई बीमारी रहती है। आइए जानते हैं कि वास्तु दोष कब होता है और इससे बचने के उपाय क्या हैं ।

Vastu Upay For Disease ailment illness effect of vastu dosh and know the niyam
vastu upay for disease - फोटो : amar ujala

वास्तु नियम

  • घर के उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में पानी का होना जरूरी है। 
  • दक्षिण-पश्चिम दिशा में पानी नहीं होना चाहिए। 
  • उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में इनवर्टर जैसी भारी वस्तुएं रखने से बचें। 
  • यदि इन क्षेत्रों में वास्तु दोष है तो घर बीमारी का कारण बन सकता है।

 

Vastu Upay For Disease ailment illness effect of vastu dosh and know the niyam
vastu upay for disease - फोटो : Istock

पानी को लेकर वास्तु नियम 
दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच में नल जैसा कोई जल स्रोत नहीं होना चाहिए। यहां सिंक या वॉशिंग मशीन नहीं रखनी चाहिए। यहां पानी की मौजूदगी गृहस्वामी के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डालती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Upay For Disease ailment illness effect of vastu dosh and know the niyam
vastu upay for disease - फोटो : istock

दवा को लेकर वास्तु नियम
यदि घर में बीमारी हो तो दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके दवाइयां न रखें। दवाइयों को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना बेहतर होता है। दवाइयों को रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा भी उचित है। वहीं, अगर आप लिक्विड मेडिसिन ले रहे हैं तो उसके लिए पूर्व और उत्तर में रखें। दवाइयों को कभी भी दक्षिण पूर्व अर्थात् आग्नेय कोण में नहीं रखना चाहिए। 

विज्ञापन
Vastu Upay For Disease ailment illness effect of vastu dosh and know the niyam
vastu upay for disease - फोटो : istock

दवा लेने के वास्तु नियम
जब कोई बीमार हो जाता है तो डॉक्टर दवा देते हैं, लेकिन कभी-कभी इससे कोई फायदा नहीं होता। दवाइयां हमेशा उत्तर दिशा की ओर रख कर लेनी चाहिए। इन नियमों का पालन करने से घर में वास्तु दोष कम होंगे और बीमारियों से बचाव होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed