अगर घर में तनाव की स्थिति रहती है किसी न किसी कारण से झगड़ा हो जाता है, परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम की भावना समाप्त हो रही है तो कुछ आसान से उपाय करके आप अपने घर में सुख शांति और समृद्धि ला सकते हैं।
सप्ताह में एक बार घर में गुग्गुल की धूप अवश्य दें, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसकी सुगंध से तनाव भी दूर होता है। धूप देने के लिए गुरुवार का दिन सही रहता है।
3 of 8
रोटी बनाने से पहले तवे पर दूध से छीटें दें प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
तवे पर रोटी डालने से पहले दूध की छींटे मारें, इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। प्रतिदिन सबसे पहली रोटी गाय के लिए निकालनी चाहिए। गाय को पूजनीय माना गया है। सनातन धर्म में गाय में देवताओं का वास माना जाता है।
4 of 8
पूजा घर में सूखे फूल न रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कुछ लोग पूजा करने के बाद पूजा घर में फूल,मालाओं को ऐसे ही रहने देते हैं, लेकिन घर के मंदिर में कभी भी सूखे फूलों को नहीं रखना चाहिए, साथ ही टूटी-फूटी कबाड़ की वस्तुओं को तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
5 of 8
तुलसी
- फोटो : Social media
घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में हरियाली भरें चित्र लगाने चाहिए। संतों के आशीर्वाद मुद्रा में चित्र बैठक में लगाने चाहिए, हर गुरुवार के दिन तुलसी में दूध चढ़ाना चाहिए