फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु टिप्सः घर में ये एक चित्र लगाने से आएगी खुशहाली

Mon, 31 Aug 2020 06:37 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 31 Aug 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Vastu tips for happiness and increase love in family
vastu tips - फोटो : vastu tips

हर व्यक्ति घर में सुख शांति बनाए रखने की पूरी कोशिश करता है। संबंधो में मधुरता रहना बहुत आवश्यक होता है, लेकिन कभी ऐसा भी होता है कि न चाहते हुए भी घर में क्लेश की स्थिति बनी रहती है। हर समय तनाव का माहौल रहता है या फिर सद्स्यों के बीच हर बात को लेकर बहस होती है। जिससे हर समय शोर रहता है, और घर की सुख-शांति नष्ट हो जाती है। वास्तु में कुछ तस्वीरें ऐसी बताई गई हैं, जिन्हें घर में लगाने से सुख-शांति बनी रहती है। जानते हैं एक ऐसी तस्वीर के बारे में जिसे घर में लगाने से घर क सदस्यो के बीच प्रेम बना रहेगा, और घर में खुशहाली आएगी।


 
 

Vastu tips for happiness and increase love in family
happy family - फोटो : social media

एक ऐसा तस्वीर अपने घर में लाएं जिसमें हंसता हुआ खुशहाल परिवार हो। इस तस्वीर को अतिथि गृह में इस तरह से लगाएं कि आते-जाते समय सबकी नजर उस तस्वीर पर पड़े। इससे घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेमभाव बढ़ता है, और जल्द ही घर में खुशियां आती हैं।
 
इसके अलावा आप अपने पूरे परिवार का चित्र भी लगा सकते हैं जिसने सभी सदस्य प्रसन्न दिखाई दे रहें हो। इस तस्वीर को दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में लगाएं। इससे भी घर में सुख-शांति बनी रहती है। इन दोनों में से एक चित्र लगा सकते हैं।
 

Vastu tips for happiness and increase love in family
राधा कृष्ण

अगर पति-पत्नी में अनबन रहती है या प्रेम की कमी है, तो शयन कक्ष (बेडरुम) में राधा-कृष्ण की सुंदर सी तस्वीर लगानी चाहिए, या फिर हंसो के जोड़े की तस्वीर लगाएं। इससे पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips for happiness and increase love in family

पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाने के लिए शंख, बांसुरी आदि के चित्र भी लगा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इनमें से एक तस्वीर ही लगानी चाहिए। शादी-शुदा लोगों को सोने के कमरे में कभी भी पानी का चित्र नहीं लगाना चाहिए। इससे संबंधों में पृथकता आती है, और पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed