फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pitru Paksha 2020: घर में इन जगहों पर नहीं लगानी चाहिए पितरों की तस्वीरें

Wed, 02 Sep 2020 06:27 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 02 Sep 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
vastu tips Pictures of ancestors should not be placed in these places in the house there are problems
Pitru Paksha 2020: आश्विन कृष्ण पक्ष पितृपक्ष के नाम से प्रसिद्ध है। - फोटो : अमर उजाला

ज्यादातर घरों में पूर्वजों की तस्वीरे लगी होती हैं। लोग याद के तौर पर या फिर जिनके माता-पिता दादा-दादी स्वर्ग सिधार जाते हैं, उनका आशीर्वाद लेने के लिए घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाते हैं। पूर्वजों की तस्वीर घर में रखना सही रहता है, लेकिन उनकी तस्वीरों को रखते समय कुछ बातों का ध्यान जरुर रखना चाहिए, नहीं तो आपको परेशानियां हो सकती हैं। जानते हैं कि घर में पूर्वजों की तस्वीरें लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

vastu tips Pictures of ancestors should not be placed in these places in the house there are problems
पूजा के स्थान पर पितरों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

कुछ लोग अपने पूर्वजों की तस्वीर घर के मंदिर में लगा देते हैं और उनकी भी पूजा करते हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार भले ही पूर्वजों का स्थान उच्च और आदरणीय माना गया है, लेकिन पितर और देवताओं का स्थान अलग-अलग होता है। मंदिर में पितरों की तस्वीर लगाने से आपको परेशानियां हो सकती है। इससे देवता नाराज होते हैं।

vastu tips Pictures of ancestors should not be placed in these places in the house there are problems
पितरों की तस्वीर कभी भी लटकाकर न लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कभी भी पूर्वजों की तस्वीर लटका कर नहीं लगाना चाहिए। ऐसी तस्वीरों को किसी लकड़ी स्टैंड पर रखना चाहिए। घर में पूर्वजों की ज्यादा तस्वीरे नहीं लगानी चाहिए। कुछ लोग ऐसी जगहों पर पूर्वजों की तस्वीरें लगाते हैं जहां पर सबकी नजर उस पर पड़े लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। आते-जाते मृत लोगों की तस्वीरों पर नजर पड़ने से मन में निराशा उत्पन्न होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips Pictures of ancestors should not be placed in these places in the house there are problems
शयन कक्ष, रसोईघर आदि में भी पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पितरों की तस्वीर शयनकक्ष, घर के बिल्कुल मध्य स्थान या फिर रसोई में नहीं लगाना चाहिए। इससे पितर नाराज होते हैं, जिसका बुरा प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ता है। घर में कलह की स्थिति उत्पन्न होती है।

विज्ञापन
vastu tips Pictures of ancestors should not be placed in these places in the house there are problems
जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ पूर्वजों की तस्वीरें न लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पितरों की तस्वीर को कभी भी जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है इससे उन लोगों की आयु कम होती है। व्यक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है, और वह मानसिक रुप से परेशान हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed