खाना चाहें कितना ही मसाले डालकर स्वादिष्ट तरीके से बनाया गया हो लेकिन अगर उसमें नमक नहीं है तो पूरे खाने का स्वाद बेकार हो जाता है। नमक का प्रयोग खाने में तो किया ही जाता है, वास्तु में घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भी नमक का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन नमक को आप किस बर्तन में रख रहे हैं इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार नमक को कभी भी स्टील या लोहे के बर्तन में नहीं रखना चाहिए। नमक हमेशा कांच के बर्तन में ही रखें इससे आपके नमक में नमी भी नहीं आती है घर में सुख-संपन्नता बनी रहती है। नमक से जुड़े कुछ वास्तु उपाय करके आप तनाव और रोगों से मुक्ति पा सकते हैं, साथ ही राहु के अशुभ प्रभाव से भी राहत मिलेगी।
Vastu Tips: चुटकी भर नमक आपको दिलाएगा राहु के बुरे प्रभाव से राहत, जानिए कैसे
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Thu, 08 Oct 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन