{"_id":"6497f5e1b3edcd6d54064527","slug":"vastu-tips-never-empty-these-things-in-house-otherwise-you-have-to-face-trouble-2023-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: घर के इन 4 चीजों को भूलकर भी न रखें कभी खाली, नहीं होगा आपके घर मां लक्ष्मी वास","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: घर के इन 4 चीजों को भूलकर भी न रखें कभी खाली, नहीं होगा आपके घर मां लक्ष्मी वास
Sun, 25 Jun 2023 01:55 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:55 PM IST
विज्ञापन
vastu tips
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर एक दिशा का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी घर या प्रतिष्ठान में किसी भी तरह का कोई वास्तु दोष होता है तो वहां पर हमेशा नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, जिस कारण से व्यक्ति के जीवन में तरक्की और सुख-समृद्धि की कमी रहती है। वहीं अगर जिन घरों में किसी भी तरह का कोई भी वास्तु दोष नहीं होता वहां पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं के अलावा कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया जिनके न होने पर भी घर में वास्तु दोष और दरिद्रता का वास होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के अंदर ऐसी कई चीजें होती है जिसे खाली रखने पर वास्तु दोष पैदा होता है और प्रगति में बाधा बनती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी वे चीजें होती हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
पर्स और तिजोरी को कभी न रखें खाली
अगर आप चाहते हैं कि आपकी तिजोरी और पर्स में हमेशा ढे़र सारा धन हो तो वास्तु शास्त्र के एक नियम का जरूर पालन करना चाहिए। वास्तु के अनुसार कभी भी आपको तिजोरी या पर्स को खाली नहीं रखना चाहिए। इसमें हमेशा कुछ न कुछ पैसा जरूर रखा हुआ होना चाहिए। वास्तु के अनुसार अगर तिजोरी या पर्स बिल्कुल भी खाली होगा तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तिजोरी में कुछ धन के अलावा लाल कपड़े में कौड़ी, गोमती चक्र, हल्दी आदि को लपेटकर रख देना चाहिए। वास्तु के इस उपाय से मां लक्ष्मी हमेशा ही प्रसन्न होती हैं।
Weekly Horoscope (26 June- 2 July): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

puja ghar
पूजा घर में रखें जल पात्र को न रखें खाली
घर के हिस्से में बना पूजाघर सबसे खास हिस्सा होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी पूजा घर में रखे जलपात्र को जल से खाली नहीं रखना चाहिए। इस अशुभ माना जाता है। जल पात्र में कुछ जल, गंगाजल और तुलसी के पत्ते हमेशा रहना चाहिए। इस उपाय से हर एक समय भगवान की कृपा आपके घर और सदस्यों के ऊपर बनी रहती है। इससे सुख-समृद्धि का वास होता है।

- फोटो : Pixabay
बाथरूम में न रखें खाली बाल्टी
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। जिन घरों के बाथरूम में रखी बाल्टी में पानी नहीं भरा होता है वहां पर बहुत जल्दी की नकारात्मक ऊर्जाएं घर के अंदर प्रवेश कर जाती हैं। इसके अलावा कभी बाथरूम में काली या फिर टूटी-फूटी बाल्टी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक परेशानियों के साथ-साथ वास्तु दोष पैदा होता है।

वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
- फोटो : vastu tips
अनाज के भंडार को कभी न रखें खाली
रसोई घर में रखे अन्न भंडार में मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद रहता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार जिन घरों में अन्न भंडार होता है वहां पर हमेशा अन्न रखने वाला पात्र में कुछ न कुछ चीजें जरूर रखनी चाहिए यानि अन्न पात्र खाली नहीं होना चाहिए। इससे घर में सुख और समृद्धि आती है।