जानिए किस दिन पहनने चाहिए किस रंग के कपड़े और क्यों ?
सोमवार
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है एवं इस दिन का संबंध चंद्र ग्रह से है। इस दिन सफ़ेद या हल्के रंग के कपडे पहनना बेहद शुभ माना गया है। सफ़ेद रंग शांति,पावनता और सादगी को दर्शाता है।इस रंग के प्रयोग से चंद्रमा की कृपा बनी रहती है एवं कुंडली में चंद्रमा से जुडी बाधाएं दूर होती है।मन की एकाग्रता व शांति के लिए यह रंग सर्वोपरि माना गया है।
मंगलवार मारुतिनंदन श्री हनुमानजी का दिन होता है व इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल लाल,केसरिया,सिंदूरी इन रंगों का प्रतिनिधित्व करता है। ज्योतिषीय आधार पर इन रंगों को देखें तो इस रंगों से भूमि,भवन,साहस,पराक्रम के स्वामी मंगल ग्रह भी प्रसन्न रहते है। मंगलवार को इन रंगों के कपडे पहनने से उत्साह और कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। लाल रंग सौभाग्य की भी निशानी है इसलिए सुहागन स्त्रियां शुभ अवसरों पर इस रंग को अधिक पहनती हैं।
बुधवार
बुधवार का दिन रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश का माना जाता है,गणेशजी को दूर्वा सर्वाधिक प्रिय है। इस दिन के स्वामी बुध ग्रह है। इस दिन हरे रंग के प्रयोग से बुध की कृपा बनी रहती है। हरा रंग,खुशहाली,समृद्धि,उत्कर्ष,प्रेम,दया,पावनता,पारदर्शिता का प्रतीक है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से बौद्धिक क्षमता तेज होती है और दिन शुभ रहता है।
गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन माना है एवं इस दिन के स्वामी ग्रह है बृहस्पति ग्रह। गुरु को धन,सम्पन्नता,ऐश्वर्य,ज्ञान और संतान का कारक माना जाता है। गुरु ग्रह को पीला या सफेद मिश्रित पीला रंग प्रिय है। पीला रंग अहिंसा,प्रेम,आनंद और ज्ञान का प्रतीक है। श्री विष्णु और उनके अवतारों को पीताम्बर धारण करवाने का यह प्रमुख कारण है। यह रंग सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज को तो निखारता ही है,साथ ही इस दिन पीले वस्त्र धारण करने से देव गुरु वृहस्पति भी प्रसंन होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।