फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: बनी रहती है पैसे की किल्लत और उधार में डूबा है जीवन, आज ही छोड़ें ये आदतें

Sat, 30 Nov 2024 12:18 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 30 Nov 2024 12:18 PM IST
सार

धन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। आज हम आपको पांच ऐसी गलतियों का बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे धनहानि का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Vastu Tips in hindi know How to stop money loss by Vastu Shastra in hindi disprj
धन से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala

Vastu Tips in Hindi: पैसे की किल्लत आमतौर पर सभी को होती है। हर व्यक्ति मासिक बजट के अनुसार खर्च करता है तो कई लोगों को उधार तक करना पड़ जाता है। देखने में आता है कि कई लोग अधिक मेहनत करने के बाद भी धन नहीं बचा पाते तो कई लोगों का धन फिजूल खर्च होता रहता है।



दरअसल, ज्यादा पैसे खर्च होने का एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है, लिहाजा आपको खर्चों पर नियंत्रण के लिए और अपनी बचत को बढ़ाने के लिए कई तरह की आदतों को बदलना जरूरी है क्योंकि अंजानें में आदतें वास्तु-दोष का कारण बन जाती हैं।  धन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। आज हम आपको पांच ऐसी गलतियों का बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे धनहानि का सामना करना पड़ सकता है।
 

इन गलतियों से हो सकती है धन की कमी
यदि आपके घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा रहता है, तो यह वास्तु-शास्त्र के अनुसार ठीक नहीं माना जाता है।  घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा रहने से बनते काम बिगड़ जाते हैं और बहुत मेहनत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती है, इसलिए कोशिश करें कि घर का मुख्य द्वार हमेशा रोशन रहे। 
Vastu Tips in hindi know How to stop money loss by Vastu Shastra in hindi disprj
धन से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : freepik
वास्तु के अनुसार घर में टूटी हुई तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। इससे पारिवारिक रिश्तों में खटास आ सकती है और विवाद होने की संभावना रहती है, इसलिए अगर आपके घर में कोई टूटी हुई तस्वीर है तो उसे तुरंत हटा दें। इससे आपको धन की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है।
Vastu Tips in hindi know How to stop money loss by Vastu Shastra in hindi disprj
धन से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : freepik

अगर आप अपने घर में कपड़े, चप्पल-जूते आदि अव्यवस्थित तरीके से रखते हैं तो यह वास्तु के अनुसार गलत माना जाता है, क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिससे आपको धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips in hindi know How to stop money loss by Vastu Shastra in hindi disprj
धन से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : freepik
काम हो जाने के बाद कई बार लोग नल को खुला ही छोड़ देते हैं और पानी बहता रहता है। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार यह बेहद अशुभ माना जाता है। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही इससे आपको धनहानि भी होती है।

Vastu Tips: दीपक के इन उपायों से बदल जाएगी किस्मत, हर तरफ से होगा धन लाभ

विज्ञापन
Vastu Tips in hindi know How to stop money loss by Vastu Shastra in hindi disprj
धन से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : adobe stock

वास्तु-शास्त्र के अनुसार रात के समय परफ्यूम या खुशबू वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि तेज सुगंध घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती है, जिससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

 

Vastu Tips For Money: इन पांच गलतियों से आपके हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा, देखें क्या कहता है वास्तु शास्त्र



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed