{"_id":"5f7aae830f965f35206de45c","slug":"vastu-tips-in-hindi-for-prosperity-and-happiness-at-home-how-to-remove-vastu-dosha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वास्तु टिप्स: इन आसान उपायों से दूर होंगे घर के वास्तु दोष, आएगी सुख-समृद्धि और शांति","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
वास्तु टिप्स: इन आसान उपायों से दूर होंगे घर के वास्तु दोष, आएगी सुख-समृद्धि और शांति
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
वास्तु टिप्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी अचानक से हमारे जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है। हर कार्य में बाधाएं आने लगती हैं। घर में जाने-अनजाने कई वास्तु दोष हो जाते हैं, जिसके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा आ जाती है। जिससे हमारे कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं। वास्तु के अनुसार हमें कुछ बातों ध्यान में रखना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप कुछ आसान से उपाय कर सकते हैं। जिससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मकता का संचार होगा। आपके जीवन में आने वाली परेशानियों से आपको राहत मिलेगी। जानते हैं वास्तु दोष दूर करने के उपाय...
2 of 6
शयन कक्ष में शीशा ठीक पलंग के सामने नहीं होना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपके शयनकक्ष में शीशा लगा हुआ है, तो उसे इस तरह से लगाएं कि आपके बिस्तर का प्रतिबिंब उस शीशे में न दिखे। मान्यताओं के अनुसार अगर आपको कोई भी अंग सोते समय शीशे में दिखाई देता है तो आपके शरीर में रोग होने की आशंका रहती है। अगर सोते समय शीशे में आपका प्रतिबिंब दिखाई देता है तो शीशे को वहां से हटा दें या सोते समय उसपर पर्दा डालकर रखें। घर में शीशा लगाने की सही दिशा पूर्व या उत्तर होती है।
3 of 6
पूजा घर वास्तु (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कुछ लोग घर में सजावट के लिए भी कई जगहों पर देवी-देवताओं का मूर्तियां कैलेंडर लगा देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। पूजाघर में ही देवी-देवताओं के चित्र या कैलेंडर लगाएं। पूजा के स्थान को घर के ईशान कोण में बनाना चाहिए। जिससे पूजा करते समय आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रहे। पितरों की तस्वीर को कभी भी मंदिर में न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
घर में हमेशा प्रसन्नचित मुद्रा वाले चित्र लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु में तस्वीरों का महत्व भी बताया गया है। वास्तु के मुताबिक घर में कोई भी ऐसी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। जिसमें कोई आक्रोशित हो या फिर हिंसा का चित्रण किया गया हो। घर में हमेशा मुस्कुराते चेहरे और हरियाली आदि के चित्र लगाने चाहिए। जिसे देखकर मन को प्रसन्नता का अनुभव हो सके। इससे घर में खुशहाली रहती है।
विज्ञापन
5 of 6
घर के मुख्य दरवाजे के सामने कोई अवरोध या पेड़ आदि नहीं होने चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपके मुख्य दरवाजे के ठीक सामने कोई अवरोध है तो उसे हटा दें। इससे वास्तु दोष होता है। मुख्य दरवाजे से ही सबका आवगमन होता है। इसी तरह से ऊर्जा का प्रेवश भी इसी स्थान से होता है। इसलिए ध्यान रखें कि आपके घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने टॉयलेट न बना हो। वास्तु के अनुसार घर में कभी भी सीधी रेखा में तीन दरवाजे नहीं होने चाहिए। इससे भी वास्तु दोष होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।