{"_id":"607da6eb8ebc3ed1fb0bf4e2","slug":"vastu-tips-home-tample-puja-sthan-at-home-according-to-vastu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu tips: इस दिशा में मंदिर बनाना होता है बहुत अशुभ, लगी रहती हैं परेशानियां","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu tips: इस दिशा में मंदिर बनाना होता है बहुत अशुभ, लगी रहती हैं परेशानियां
वास्तु में कहा जाता है कि कि घर में प्रतिदिन पूजा-पाठ करने धूप दीप जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है इसलिए रोज सुबह प्रतिदिन पूजा-पाठ करना चाहिए। धर्म शास्त्रों में भी सुबह और शाम के समय ईश्वर वंदना को आवश्यक बताया गया है। कभी कभी नियमित तौर पर पूजा करने के बाद भी जीवन में परेशानियां या तनाव बना रहता है लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार इसकी वजह आपके घर के मंदिर की गलत दिशा भी हो सकती है। यदि घर का मंदिर गलत दिशा में बना हो तो पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है और जीवन में कई परेशानियां भी आने लगती हैं तो चलिए जानते हैं कौन सी दिशा में मंदिर बनाने से जीवन में आती है तमाम परेशानियां और कौन सी दिशा का मंदिर होता है शुभ।
2 of 4
puja ghar
आग्नेय कोण में नहीं होना चाहिए पूजा स्थान
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का मंदिर कभी भी आग्नेय कोण यानि दक्षिण-पूर्व के मध्य स्थान में नहीं बनाया जाना चाहिए। इस कोण में मंदिर बनाना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार आग्नेय कोण में रसोई का स्थान बनाना शुभ रहता है। यदि आग्नेय कोण में घर का पूजन स्थान बना हो तो घर के मुखिया को हृदय रोग और रक्त से संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।
3 of 4
puja ghar
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का पूजा स्थान कभी भी वायव्य कोण यानि पश्चिम और उत्तर के बीच में नहीं होना चाहिए। इस दिशा में घर का पूजा स्थान होने से पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसके अलावा घर के धर्म का पालन नहीं करते। घर में कलह मन मुटाव बना रहता है परिवार के सदस्यों की वाणी में कठोरता आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
puja ghar
इस दिशा में मंदिर बनाने से होती है शुभ फल की प्राप्ति
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का पूजा स्थान ईशान कोण यानि उत्तर और पूर्व के मध्य स्थान में बनाना चाहिए। इस दिशा में बना हुआ मंदिर अत्यंत शुभ फल देने वाला होता है। वास्तु के अनुसार इस दिशा में मंदिर होने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है आपके घर का वातावरण भी सकारात्मक रहता है परिवार के सदस्यों की तरक्की होती है और आपसी प्रेम एवं सद्भाव बना रहता है। मान्यता है कि इस दिशा में मंदिर हो तो घर के मुखिया के छोटे भाई-बहन, बेटा या बेटी कई विषयों की विद्वान होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।