फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: बाथरूम से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो झेलना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान

Mon, 19 Apr 2021 10:42 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 19 Apr 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for bathroom at the home in hindi
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : instagram

वास्तु में घर के हर एक भाग को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। घर में बाथरूम में यदि किसी प्रकार का दोष हो तो भी इसका प्रभाव घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है। इसलिए बाथरूम से जुड़ी हुई कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है अन्यथा यह आपके घर में वास्तु दोष का कारण बन सकता है। जिससे आपके घर में नकारात्मकता का संचार होता है और आपके जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। यदि बाथरूम में  वास्तु से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए बाथरूम से संबंधित वास्तु की बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं वास्तु के अनुसार बाथरूम में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

vastu tips for bathroom at the home in hindi
vastu

बाथरूम में पानी की बाल्टी या फिर टब को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। बाल्टी को हमेशा भरकर रखना चाहिए। यदि बाल्टी खाली है, तो उसे पलट कर रखें। ताकि आते-जाते किसी की नजर खाली बाल्टी पर न पड़े। बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी, टब और मग का उपयोग करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

vastu tips for bathroom at the home in hindi
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pexel

घर में बाथरूम के दरवाजे के सामने कभी भी आइना नहीं लगाना चाहिए। यदि बाथरूम के दरवाजे के ठीक सामने आइना लगा है तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। बाथरूम के दरवाजे को भी हमेशा बंद करके ही रखना चाहिए। अन्यथा घर में नकारात्कता फैलने लगती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for bathroom at the home in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बाथरूम में काम करने के बाद नल को हमेशा कसकर बंद करना चाहिए। ताकि उससे पानी न टपके। बाथरूम का नल टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। यदि नल से पानी टपकता रहता है तो आपके घर में धन नहीं टिकता है। बाथरूम के हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए। कार्य हो जाने के पश्चात बाथरूम के पानी को सुखा देना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed