फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिशा में खिड़की बनाने से बढ़ जाते हैं रोग, जानिए खिड़की से जुड़े वास्तु टिप्स

Thu, 10 Dec 2020 08:14 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 10 Dec 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
Vastu tips for windows know in which direction it is right to build a window
खिड़की बनाते समय दिशाओं के साथ उससे संबंधित अन्य वास्तु नियमों को भी ध्यान में रखना चाहिए। - फोटो : Social Media

वास्तु शास्त्र में हर स्थान के निर्माण को लेकर नियम बताए गए हैं, क्योंकि उक्त दिशा की ऊर्जा का प्रभाव आपके और परिवार के सदस्यों पर पड़ता है। वास्तु में घर की खिड़की किस दिशा में और कैसी होना चाहिए इस बारे में भी बताया गया है।  वास्तुशास्त्र के अनुसार सही दिशा में बनी हुआ खिड़की आपका भाग्य खोल सकती है। जाता है तो वहीं गलत दिशा में खिड़की खुली होने से आपका भाग्य दुर्भाग्य में बदल सकता है। इसलिए खिड़की बनाते समय दिशाओं के साथ उससे संबंधित अन्य वास्तु नियमों को भी ध्यान में रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं खिड़की से जुड़े वास्तु टिप्स...




 

Vastu tips for windows know in which direction it is right to build a window
window - फोटो : pexel
  • खिड़की खुलवाने के लिए पश्चिमी, पूर्वी और उत्तरी दिशा की दीवार सही रहती है। इन दिशाओं में खिड़कियों का निर्माण करवाना शुभ माना गया है।
  • उत्तर दिशा को धन की दिशा माना गया है इस दिशा को खुला रखना सही रहता है, इसलिए उत्तर दिशा में भी खिड़की का निर्माण करवाना शुभ माना गया है माना जाता है कि इस दिशा में खिड़की खुली  होने से घर में धन और समृद्धि के द्वारा खुल जाते हैं।
Vastu tips for windows know in which direction it is right to build a window
window

  • वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा यम की दिशा होती है, इसलिए दक्षिण दिशा में खिड़की को शुभ नहीं माना जाता है। इस दिशा में खिड़की खुलवाने से रोग और शोक की संभावना बढ़ जाती है। यदि आपके घर की दक्षिण दिशा में खिड़की बनी हुई है तो उस बिना काम के न खोलें या फिर उसपर कोई मोटा पर्दा लगाकर रखें।
  • नैऋत्य कोण में भी खिड़की नहीं बनवानी चाहिए। घर के दक्षिण और पश्चिम दिशा के भाग को नैऋत्य कोण कहते हैं, क्योंकि इस दिशा के स्वामी राहु-केतु हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips for windows know in which direction it is right to build a window
window - फोटो : pexel

  • वास्तु के अनुसार घर में खिड़कियों की संख्या हमेशा सम यानि 2, 4, 6 इस तरह से होनी चाहिए। विषम संख्या में खिड़कियों का निर्माण सही नहीं रहता है।

  • घर की खिड़कियों को बेल-वूटो से सजाकर रखना चाहिए। खिड़कियों पर रंगोली और मांडने वाली चित्रकारी करना शुभ माना जाता है। खिड़कीयों को अच्छी तरह सलीके से पर्दे डालकर रखना चाहिए।

  • खिड़की को हमेशा दो पल्लो की बनवानी चाहिए। दरवाजे हमेशा अंदर की ओर खुलने चाहिए। घर के खिड़की दरवाजे खुलते समय आवाज नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
Vastu tips for windows know in which direction it is right to build a window
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
  • घर के द्वार के सामने ज्यादा खिड़कियां द्वार बनवानी चाहिए, जिससे चुम्बकीय चक्र पूर्ण होता रहे।
  • खिड़कियों को हमेशा साफ-सुथर रखना चाहिए। खिड़कियां टूटी हुई या गंदी नहीं रखनी चाहिए। न ही आड़ी-तिरझी खिड़की बनवानी चाहिए।
  • उत्तरमुखी का दरवाजे और खिड़कियां हमेशा लाभकारी होते हैं। इस दिशा में घर के सबसे ज्यादा खिड़की, दरवाजे बनवाने चाहिए। उत्तर दिशा में बने हुआ दरवाजे और खिड़कियां आपके घर में  सुख-समृद्धि, प्रसिद्ध और संपन्नता लेकर आते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed