घर में पौधा लगाने से घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। वास्तु विज्ञान के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। उनके प्रभाव से घर में सकारात्मकता आती है। लेकिन इसके विपरीत ऐसे पौधे भी होते हैं जिन्हें घर में लगाने से लाभ की बजाय नुकसान होने लगता है। ये पौधे घर में नकारात्मकता को फैलाने का कार्य करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौनसे पौधे हैं जिन्हें आपको घर पर नहीं लगाना चाहिए।
Vastu Tips: घर में भूलकर भी नहीं लगाएं ये पांच पौधे, वरना जीवन में बना रहेगा संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कभी भी खजूर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। यदि जिस घर में खजूर का पेड़ होता है उस घर में दरिद्रता का आगमन होता है। वहां आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं। घर के सदस्यों की सेहत पर भी इसका नकारात्मक असर देखने को मिलता है।
बांस का पेड़ बेहद ही उपयोगी होता है। परंतु वास्तु विज्ञान के अनुसार बांस के पेड़ को घर पर कभी नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को घर पर लगाने से परेशानियों का आगमन होता है। हिन्दू धर्म में बांस के पेड़ को मृत्यु के समय इस्तेमाल किया जाता है जो अशुभता का संकेत है।
इसी प्रकार वास्तु विज्ञान कहता है कि बेर का पेड़ घर पर नहीं होना चाहिए। अब भले ही बेर का फल खाने में स्वादिष्ट होता है लेकिन इसके पेड़ को घर पर नहीं लगाना चाहिए। घर में यह नकारात्मकता लाता है और परेशानियों को जन्म देता है। जिस घर में बेर का पेड़ होता है वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
घर पर बोनसाई का पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार जिस घर में यह पौधा होता है उस घर में परेशानियां बनी रहती है। घर की सुख-शांति रूठ जाती है। परिजनों के बीच अशांति लड़ाई-झगड़ा बना रहता है।