फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर की किस कमरे में कौन सी पेंटिंग लगाना शुभ, जानिए वास्तु के नियम

Wed, 28 Aug 2024 06:37 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 28 Aug 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Vastu Tips For Paintings in room wall for Prosperity and Health Vastu Shastra in Hindi
वास्तु के नियम - फोटो : अमर उजाला
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाई गई पेंटिंग्स का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सही दिशा और उचित पेंटिंग का चुनाव घर के वातावरण को सकारात्मक बनाता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली आती है। यहां हम आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार विभिन्न कमरों में कौन सी पेंटिंग लगानी चाहिए।

 
Vastu Tips For Paintings in room wall for Prosperity and Health Vastu Shastra in Hindi
Vastu Tips For Home - फोटो : amar ujala
ड्राइंग रूम
ड्राइंग रूम घर का वह हिस्सा है जहां हम मेहमानों का स्वागत करते हैं। यह कमरा हमारे घर की पहली छाप को दर्शाता है, इसलिए यहां ऐसी पेंटिंग्स लगानी चाहिए जो आकर्षक और सकारात्मक ऊर्जा देने वाली हों। वास्तु के अनुसार, इस कमरे में पहाड़, जल प्रपात, सूर्य की किरणें या हंसते हुए बुद्धा की प्रतिमा की पेंटिंग शुभ मानी जाती है। ये चित्र न केवल सौंदर्य बढ़ाते हैं, बल्कि घर में शांति और सौभाग्य भी लाते हैं।
Vastu Tips For Paintings in room wall for Prosperity and Health Vastu Shastra in Hindi
शयन कक्ष वास्तु - फोटो : amar ujala
शयन कक्ष
शयन कक्ष वह जगह है जहां आप अपने जीवनसाथी के साथ निजी पल बिताते हैं और दिनभर की थकान मिटाते हैं। इसलिए इस कमरे में ऐसी पेंटिंग्स लगानी चाहिए जो आपके संबंधों को मजबूत और मधुर बनाए। प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए रोमांटिक जोड़े की पेंटिंग, गुलाब के फूल, या शांतिपूर्ण प्राकृतिक दृश्य जैसे झील और चंद्रमा की तस्वीरें लगाना शुभ माना जाता है। बेडरूम में हिंसक, उदासी या संघर्ष दिखाने वाली पेंटिंग्स से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For Paintings in room wall for Prosperity and Health Vastu Shastra in Hindi
Wooden Kitchen Utensils - फोटो : Istock

रसोईघर
रसोईघर को वास्तु में अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है, जहां भोजन पकाया जाता है और परिवार की सेहत की देखभाल की जाती है। इस स्थान को सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए रसोई में फल, अनाज या पकाए गए व्यंजनों की पेंटिंग्स लगाई जा सकती हैं। इससे घर में समृद्धि और स्वास्थ्य की वृद्धि होती है। आग या युद्ध के दृश्य वाली पेंटिंग्स से बचना चाहिए, क्योंकि ये नकारात्मकता लाती हैं।

विज्ञापन
Vastu Tips For Paintings in room wall for Prosperity and Health Vastu Shastra in Hindi
अध्ययन कक्ष को पूर्व, उत्तर या पूर्व-उत्तर दिशा में स्थापित करना आदर्श माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला
बच्चों का कमरा
बच्चों का कमरा उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण स्थान है। बच्चों के कमरे में पेंटिंग्स का चुनाव उनके व्यक्तित्व और पसंद के अनुसार किया जाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस कमरे में विद्या की देवी सरस्वती, रंग-बिरंगे पक्षी, खिलते हुए फूल, उड़ते हुए पतंग, या खेलते हुए बच्चों की पेंटिंग्स लगाना शुभ होता है। ये चित्र बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा भरते हैं और उनके मानसिक विकास में सहायक होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed