फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Money Plant: क्या मनी प्लांट चोरी करके लगाने से होता है अधिक लाभ? जानें क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र के नियम

Tue, 23 Jun 2026 05:13 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 23 Jun 2026 05:13 PM IST
सार

Vastu Tips For Money Plant: अक्सर सुनने को मिलती है कि अगर मनी प्लांट किसी के घर से चोरी करके अपने घर में लगाया जाए, तो वह ज्यादा तेजी से फलता-फूलता है और आर्थिक लाभ देता है। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? आइए जानते हैं इस मान्यता की सच्चाई।

विज्ञापन
vastu tips for money plant in home money plant chura kar lagana chahiye ya nahi
मनी प्लांट चोरी करके लगाना सही या गलत? - फोटो : AI

Stolen Vastu Plant Good Or Bad: वास्तु शास्त्र और लोक मान्यताओं में मनी प्लांट को धन, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि इसे घर या ऑफिस में लगाने की परंपरा काफी प्रचलित है। हालांकि, सोशल मीडिया और लोगों के बीच एक धारणा अक्सर सुनने को मिलती है कि अगर मनी प्लांट किसी के घर से चोरी करके अपने घर में लगाया जाए, तो वह ज्यादा तेजी से फलता-फूलता है और आर्थिक लाभ देता है। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? आइए जानते हैं इस मान्यता की सच्चाई और मनी प्लांट से जुड़े सही वास्तु नियम।



Vastu Tips: सोफे के ठीक पीछे लगाएं ये तस्वीर, घर में आएगा धन और मिलेगा भाग्य का साथ
Roti Vastu Tips: क्या आप दान करते हैं पहली और आखिरी रोटी? जानें क्या है वास्तु के नियम

Trending Videos
vastu tips for money plant in home money plant chura kar lagana chahiye ya nahi
मनी प्लांट का ज्योतिषिय महत्व - फोटो : Adobe Stock

मनी प्लांट का ज्योतिषिय महत्व
ज्योतिष शास्त्र में मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से जोड़ा गया है। शुक्र को ऐश्वर्य, भौतिक सुख-सुविधाओं, धन और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है। घर में स्वस्थ और हरा-भरा मनी प्लांट होने से शुक्र की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे आर्थिक स्थिरता और समृद्धि में वृद्धि होने की मान्यता है। अगर पौधा अच्छी तरह बढ़ता है, तो इसे घर में अच्छे समय और आर्थिक मजबूती का संकेत माना जाता है।
 

vastu tips for money plant in home money plant chura kar lagana chahiye ya nahi
सही दिशा - फोटो : Adobe Stock

सही दिशा
मनी प्लांट को सही दिशा में लगाना भी बेहद जरूरी माना गया है। वास्तु के अनुसार, इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ होता है। यह दिशा अग्नि तत्व और भगवान गणेश से जुड़ी मानी जाती है, जो बाधाओं को दूर कर प्रगति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इसके विपरीत, उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह दिशा आध्यात्मिक ऊर्जा और जल तत्व से संबंधित होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for money plant in home money plant chura kar lagana chahiye ya nahi
मनी प्लांट लगाने का शुभ दिन - फोटो : freepik

मनी प्लांट लगाने का शुभ दिन
मनी प्लांट लगाने के लिए बुधवार और शुक्रवार को शुभ माना गया है। बुधवार व्यापार और बुद्धि के कारक बुध ग्रह से जुड़ा है, जबकि शुक्रवार शुक्र ग्रह का दिन होता है, जो धन और विलासिता का प्रतीक है। इन दिनों पौधा लगाने से बेहतर परिणाम मिलने की मान्यता है। साथ ही, इसे कांच के बर्तन में लगाने से बचने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा, पौधे की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। इसकी बेल को जमीन पर नहीं फैलने देना चाहिए और समय-समय पर सूखे या पीले पत्तों को हटाते रहना चाहिए। स्वस्थ और हरा-भरा पौधा ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
 

विज्ञापन
vastu tips for money plant in home money plant chura kar lagana chahiye ya nahi
मनी प्लांट चोरी करके लगाना सही या गलत? - फोटो : adobe stock

मनी प्लांट चोरी करके लगाना सही या गलत?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जीवन में सुख-समृद्धि का संबंध सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक आचरण और अच्छे कर्मों से होता है। ऐसे में किसी भी वस्तु को चोरी करके घर लाना नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है। मनी प्लांट के मामले में भी यही नियम लागू होता है। इसलिए यह मान्यता कि चोरी किया हुआ पौधा अधिक लाभ देता है, पूरी तरह भ्रामक मानी जाती है।

Astrology: शादी के बाद बदलती है इन राशियों की किस्मत, मिलती है हर क्षेत्र में सफलता

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed