फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु टिप्सः इन चीजों के घर में होने से नहीं टिकता है पैसा

Wed, 12 Aug 2020 02:25 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 12 Aug 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for money Keeping these things at home never saves money
vastu tips

सभी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी उनके घर में स्थाई रुप से निवास करें। चाहे गरीब व्यक्ति हो या अमीर सभी पैसे का संचय करके रखना चाहते हैं, ताकि समय पड़ने पर किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े लेकिन कभी कभी लाख कोशिशे करने के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता है। हमारे घर में कुछ ऐसे दोष या वस्तुएं होती है जिनकी वजह से भी घर में पैसा नहीं रुकता है। और हम चाहकर भी धन का संचय नहीं कर पाते हैं। जानते हैं किन वजहों से घर में पैसा नहीं रुकता है।

vastu tips for money Keeping these things at home never saves money
टूटा सामान और बर्तन घर में नहीं रखने चाहिए(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

घर में कभी भी कबाड़ या टूटा हुआ सामान नहीं रखना चाहिए। जिन घरों में बिना उपयोग का टूटा-फूटा समाना रखा होता है वहां धन कभी नहीं ठहरता है। और दरिद्रता आती है। इसलिए टूटे हुए सामान को तुरंत घर से बाहर निकाल देना ही उचित रहता है। टूटे हुए बर्तनों में कभी भी खाना नहीं परोसना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता हैं, और बिन वजह के खर्च बढ़ते हैं।

vastu tips for money Keeping these things at home never saves money
रुकी हुई घड़ी घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है(प्रतीकात्मक तस्वीर)

रुकी हुई घड़ी को कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए, इससे पैसे का अपव्यय होता है। ऐसा भी माना जाता है कि रुकी हुई घड़ी घर में रखने से बुरा समय समाप्त नहीं होता है। अगर रुकी हुई घड़ी घर में हो तो उसे तुरंत संभलवा लेना चाहिए, या घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for money Keeping these things at home never saves money
पूजा घर में सूखे फूल माला नहीं रखना चाहिए(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पूजा घर में कभी भी सूखे हुए फूल या माला नहीं रखनी चाहिए। मंदिर की साफ-सफाई रखना बहुता आवश्यक होता है। सूखे हुए या बासी फूलों को तुरंत पूजा घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार पूजा घर में बासी फूल माला रखने से दरिद्रता आती है।

विज्ञापन
vastu tips for money Keeping these things at home never saves money
घर में बहत फालतू बहता हुआ पानी अच्छा नहीं होता है प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वास्तु माना जाता है कि जिन घरों में नल से हमेशा फालतू जल बहता हैं वहां पर कभी भी पैसा नहीं रहता हैं। बहते जल की तरह घर का पैसा भी खर्च होता चला जाता है। घर में टूटा हुआ नल नहीं होना चाहिए। अगर किसी वजह से नल से पानी बह रहा है, तो तुरंत उसे ठीक करवाना चाहिए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed