हर एक व्यक्ति की यह अभिलाषा होती है कि उसके जीवन में सुख-सुविधा और धन की कोई भी कमी न होने पाए। इसके लिए वह दिन-रात कड़ी मेहनत करता है। फिर भी कई बार मेहनत करने के बावजूद उसको उस तरह की सफलता नहीं मिलती जितनी मिलनी चाहिए। व्यक्ति के जीवन में आर्थिक संकट आने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर पर वास्तुदोष होने पर व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
वास्तु उपाय: घर पर इन चीजों को रखने से नहीं आती लक्ष्मी, आर्थिक तंगी का है कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के उत्तर-पश्चिम दिशा को धन की दिशा यानी कुबेर की दिशा मानी गई है। वास्तु के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा में कभी भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से घर पर आर्थिक तंगी बढ़ती है इसलिए घर के इस कोने में अच्छी रोशनी होनी चाहिए।
वास्तु उपाय: तुलसी के पौधे से घर में आती है सुख समृद्धि, लेकिन भूलकर भी न लगाएं यह पौधा
वास्तुशास्त्र के अनुसार हमेशा घर के मेन दरवाजे पर साफ सफाई रखनी चाहिए। घर के मुख्य दरवाजे पर कभी भी जूते-चप्पल नहीं होना चाहिए। घर का मुख्य दरवाजा मां लक्ष्मी के आगमन का रास्ता होता है ऐसे में मुख्य दरवाजे पर जूते चप्पल बिखरे होने से मां लक्ष्मी घर के अंदर प्रवेश नहीं करतीं। वास्तु में ऐसा करने से घर पर बीमारियां और आर्थिक तंगी हमेशा रहती है।
Vastu Tips: घर में नहीं होनी चाहिए ऐसी चीजें, यह धन हानि के होते हैं संकेत
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के छत पर कचरा एकत्र नहीं होना चाहिए। समय-समय पर घर के छत पर एकत्र होने वाले कूड़े को साफ कर देना चाहिए। ऐसा करने से भी जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं स्वास्थ्य रक्षा के लिए ईशान कोण की ही भांति इस स्थान को भी सदैव स्वच्छ, खुला, हल्का एवं दोषमुक्त रखना आवश्यक है।
वास्तु शास्त्रः अगर घर में नजर आ रहें हैं ये दोष, तो करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना