फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु शास्त्रः अगर घर में नजर आ रहें हैं ये दोष, तो करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना

Wed, 29 Jul 2020 07:17 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 29 Jul 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Vastu Shastra If these defects appear in the house then you may have to face troubles
वास्तुशास्त्र

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का हर कोना बहुत महत्वपूर्ण होता है। घर के किसी भी हिस्से में थोड़ा सा भी दोष आपको कई परेशानियां दे सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न हो सकती है। यहां तक की आपके स्वास्थ और पारिवारिक संबंधों पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए घर को वास्तु के हिसाब से बनवाने के साथ इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना भी अति आवश्यक होता है। जानते हैं किन छोटे-छोटे दोषों के साथ कई ऐसे संकेत भी होते हैं जिनके कारण भी आपको करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना।

Vastu Shastra If these defects appear in the house then you may have to face troubles
घर के मध्या भाग में गड्ढा होना अशुभ होता है(प्रतीकात्मक तस्वीर)

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के बीचों बीच (मध्य क्षेत्र) में कोई बड़ा गड्ढा या बहुत भारी सामान नहीं होना चाहिए। घर में गंदगी होना भी शुभ संकेत नहीं होता है। घर के मध्य में कोई भी दोष होना घर के मुखिया के लिए हानिकारक हो सकता है। घर के किसी भी हस्से में गंदगी होना वास्तु की दृष्टि से तो नुकसान दायक होता है साथ ही सेहत पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। जहां पर गंदगी होती है वहां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।

Vastu Shastra If these defects appear in the house then you may have to face troubles
घर में चूहों के बढ़ने से बढ़ सकती हैं दिक्कतें प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वास्तु के हिसाब से घर के दरवाजे आवश्यकता से अधिक ऊंचे हों तो इससे आपके कार्यक्षेत्र में कई तरह की बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। घर के दरवाजा ज्यादा ऊंचे नहीं बनवाने चाहिए। घर में अचानक ही काले चूहों की संख्या का बढ़ना भी अच्छा संकेत नहीं होता है। कहा जाता है कि इससे घर में बेवजह की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Shastra If these defects appear in the house then you may have to face troubles
घर के सामने कुएं का होना अशुभ होता है(प्रतीकात्मक तस्वीर)

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने की अवरोध नहीं होना चाहिए। यदि घर को मुख्य द्वार के सामने कोई वृक्ष या रुकावट हो तो इससे घर के सदस्यों के बीच मन-मुटाव और ईर्ष्या का भाव उत्पन्न हो जाता है। घर के सामने कुआं होना भी शुभ नहीं होता है। इस दोष के कारण घर के सदस्यों को मानसिक दिक्कतें हो सकती हैं।

विज्ञापन
Vastu Shastra If these defects appear in the house then you may have to face troubles
लाल चींटीयों का होना नहीं हैं शुभ संकेत(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में लाल चींटियों का होना या हर जगह चींटियां नजर आना अच्छा नहीं रहता है। यह घर में किसी बड़े नुकसान के होने का सूचक होता है तो वहीं घर में दीमक या मधुमक्खी का छत्ता होना भी शुभ नहीं रहता है। इससे घर के स्वामी को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed