घर में सुख समृद्घि और उन्नति के लिए दरवाजे से जुड़े इन वास्तु के नियमों का हर किसी को पालन करना चाहिए, इसका फायदा आप खुद देख सकते हैं।
धन और खुशहाली लाने वाले वास्तु के 15 खास टिप्स, फायदा खुद महसूस करेंगे
वास्तु विज्ञान में घर के दरवाजे का बड़ा महत्व बताया गया है। माना जाता है कि घर का द्वार ही सबसे पहले सकारात्मक और नकारात्मक उर्जा से प्रभावित होता है और इससे घर पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है। चाइनिज वास्तु विज्ञान फेंगशुई भी इस बात का स्वीकार करता है और कहता है कि घर में सुख समृद्घि, स्वास्थ्य और उन्नति के लिए दरवाजे को वास्तु दोष रहित होना चाहिए।
धन और खुशहाली लाने वाले वास्तु के 15 खास टिप्स, फायदा खुद महसूस करेंगे
वास्तु विज्ञान के अनुसार दरवाजा खोलते और बंद होते समय आवाज नहीं होनी चाहिए। ऐसा होना अशुभ फलदायी होता है।
धन और खुशहाली लाने वाले वास्तु के 15 खास टिप्स, फायदा खुद महसूस करेंगे
दरवाजा अगर अंदर की ओर झुका होता है तो घर में परेशानी बनी रहती है। जबकि बाहर की ओर झुका होने पर घर का मालिक अक्सर घर से बाहर ही रहता है। विदेशों से जुड़ा कारोबार हो या मार्केटिंग के काम में जो लोग हैं वह अपने घर का दरवाजा थोड़ा बाहर की ओर झुका हुआ रखें तो फायदे में रहेंगे। अन्य लोगों को दरवाजा किसी भी ओर झुका हुआ नहीं रखना चाहिए।
धन और खुशहाली लाने वाले वास्तु के 15 खास टिप्स, फायदा खुद महसूस करेंगे
मुख्य दरवाजा हमेशा अंदर की खुलना चाहिए। दरवाजा बाहर की ओर खुलना शुभ नहीं होता है इससे रोग और खर्च बढ़ता है।