फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु टिप्स: अच्छी सेहत का राज छिपा होता है आपकी रसोई में, जानें कैसे

Tue, 03 Sep 2019 10:39 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 03 Sep 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for kitchen know how good for health
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व

वास्तु शास्त्र का मूल आधार भूमि, जल, वायु एवं प्रकाश है, जो जीवन के लिए अति आवश्यक है, इनमें असंतुलन होने से नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न होना स्वाभाविक है। वास्तु के नियमों का पालन न करने पर व्यक्ति विशेष का स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि उसके रिश्ते पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। रसोई, घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। हमारे बीच में यह गलत प्रचलन है कि हम मकान बनवाते समय रसोईघर को कम स्थान देने की सोचते हैं। जबकि उसका खुला-खुला वातावरण रहना अत्यंत ज़रूरी है क्योंकि जितने उपकरण तथा सामग्री रसोईघर में होती है उतना किसी अन्य जगह नहीं।

वास्तु कैसे करेगा आपके स्वास्थ्य में सुधार? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

vastu tips for kitchen know how good for health
kitchen

घर में अग्नितत्व की दिशा आग्नेय कोण में रसोई का निर्माण होना चाहिए। अगर वहां इसे बनाना संभव नहीं है, तो उसे केवल उत्तर-पश्चिम भाग में बना लें। हमेशा पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रसोई के दरवाजे बनायें। रसोई घर में चूल्हा आग्नेय कोण में रखना चाहिए और खाना पकाने वाले का मुख पूर्व दिशा की ओर होना भी आवश्यक है, इससे धन की वृद्धि तथा स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

वास्तु कैसे करेगा आपके स्वास्थ्य में सुधार? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

vastu tips for kitchen know how good for health
kitchen

पीने योग्य जल का भंडारण व हाथ धोने के लिए नल ईशान कोण में होना चाहिए। रसोई में सिंक यानि बर्तन धोने की दिशा के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा शुभ मानी गई है। टोस्टर,गीजर या माइक्रोवेव, ओवन आग्नेय कोण में रखना आपके लिए लाभदायक होगा। मिक्सर,आटाचक्की, जूसर आदि आग्नेय कोण के निकट दक्षिण में रखना शुभ माना गया है। यदि रेफ्रीजिरेटर रसोई में रखना है तो इसे दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर रखें, ईशान या नैऋत्य कोण पर कदापि नहीं रखना चाहिए।

वास्तु कैसे करेगा आपके स्वास्थ्य में सुधार? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for kitchen know how good for health
Indian Kitchen
मसाले के डिब्बे, बर्तन, चावल, दाल,आटा आदि के डिब्बे दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम में रखना वास्तु सम्मत है। खाली सिलेंडर नैऋत्य कोण में रखें एवं प्रयोग होने वाला सिलेंडर दक्षिण दिशा की ओर रखें। वास्तु के अनुसार रसोई की दीवारों का रंग हल्का नांरगी के साथ क्रीम कलर करवाना शुभता में वृद्धि करेगा। 

वास्तु कैसे करेगा आपके स्वास्थ्य में सुधार? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
vastu tips for kitchen know how good for health
kitchen
रसोईघर में काले रंग का पत्थर लगवाने से बचना चाहिए। वास्तुशास्त्र मानता है कि काले रंग के प्रयोग से किचन में नकारात्मक ऊर्जा का निवास हो जाता है। साथ ही घर में आर्थिक हानि होने की भी संभावना बढ़ जाती है। अगर आपके घर में पहले से काले रंग का पत्थर लगा हुआ है तो आप इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए किचन में स्वास्तिक बना सकते हैं इससे वहां का वातावरण सकारात्मक हो जाएगा। 

वास्तु कैसे करेगा आपके स्वास्थ्य में सुधार? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed