वास्तु के द्वारा घर में सुख-समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कई नियम बताए गए हैं। यदि वास्तु के नियमों को ध्यान में न रखा जाए तो घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। जिसके कारण आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। नकारात्मकता बढ़ने से घर में क्लेश, आर्थिक समस्याएं होने लगती हैं। कई बार हमारे घर में सभी कुछ सही होने पर भी अचानक से घर में क्लेश होने लगता है, जिससे रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। इसके पीछे के कई कारण हो सकते हैं, इसलिए रिश्तों को सुधारने के प्रयास करने के साथ ही कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। वास्तु के अनुसार जाने-अनजाने हम घर में कुछ बातों को अनदेखा कर देते हैं, जिसकी वजह से भी घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है और नकारात्मकता का प्रवाह बढ़ने लगता है। यदि आप इन बातों को ध्यान में रखते हैं तो घर परिवार में सुख और शांति बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि घर में किन वास्तु के बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
वास्तु के इन दोषों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, रिश्तों में आने लगती हैं दूरियां
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन