फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु उपाय: घर के आगे ऐसी 10 चीजों का बना होना माना जाता है अशुभ

Fri, 18 Sep 2020 06:35 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 18 Sep 2020 06:35 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for house avoid these ten things in front of home
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : अमर उजाला
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में वास्तु दोष से संबंधित किसी तरह का दोष होता है तो घर में रहने वाले सदस्यों को कई तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार न सिर्फ घर के अंदर कई तरह के वास्तुदोष होते हैं बल्कि घर के बाहर भी कई तरह के वास्तु देखने को मिल सकते हैं। वास्तु दोष होने पर आर्थिक परेशानी, पारिवारिक जीवन में मनमुटाव और मानसिक परेशानी हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाहर और आस पास ऐसी दस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए।
vastu tips for house avoid these ten things in front of home
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
मान्यता है कि घर के मुख्य प्रवेश द्वार से ही सभी तरह की सुख- समृद्धि और वैभव का प्रवेश होता है। ऐसे में घर के बाहर गंदे पानी का जमाव नहीं होना चाहिए। यह वास्तु दोष होने का प्रमुख कारण माना जाता है। वास्तु के अनुसार अगर यह जल जमाव घर के पश्चिम दिशा की ओर हो तो धन के नुकसान और अपयश होने का डर लगा रहता है। 

वास्तु के 10 आसान उपाय: सकारात्मक ऊर्जा रखेगी आपके घर में कदम, सुख-सौभाग्य की होगी बरसात
vastu tips for house avoid these ten things in front of home
vastu tips
घर के आगे कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगना चाहिए। घर के सामने कांटेदार पौधे होने से आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ने लगती है। साथ पारिवारिक मतभेद और सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for house avoid these ten things in front of home
वास्तु उपाय
- घर के आगे कूड़ेदान या कूड़े का ढ़ेर नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह कष्टकारी और धन हानि का सूचक है।
- बिजली का खंभा मुख्य द्वार के सामने उन्नति में बाधक माना जाता है।
विज्ञापन
vastu tips for house avoid these ten things in front of home
vastu tips
- घर के आगे किसी भी तरह का घना पेड़ नहीं होना चाहिए। यह वास्तु दोष उत्पन्न करता है।
- घर के आगे से बेल का ऊपर चढ़ना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार इससे विरोधियों और शत्रुओं की संख्या बढ़ती है जिससे उन्नति में बाधा आती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed