फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु और फेंगशुई के ये पांच पौधे चमका सकते हैं आपकी किस्मत

Tue, 15 Sep 2020 06:23 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 15 Sep 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
these five plants of vastu and feng shui can shine your luck
magical plant

हरियाली हमारे घर को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करती है और शुद्ध वायु देती है जिससे हमारी सेहत अच्छी रहती है। लेकिन वास्तु -फेंगुशई के अनुसार कुछ पौधे घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। कुछ खास तरह के पौधों को आप ऑफिस और घर में लगाएं इससे एक तरफ जहां आपको व्यापार में फायदा होगा वहीं आपके घर में सुख-समृद्धि और खुशियां आएंगी। आइए जानते हैं ऐसे ही  पांच पौधों के बारे में जो आपकी तरक्की में बेहद सहायक हो सकते हैं।

these five plants of vastu and feng shui can shine your luck
money plant

मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के साथ फेंगशुई में भी मनी प्लांट को घर या ऑफिस में लगाना बेहद शुभ माना गया है। इस पौधे के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर पर सुख-समृद्धि और पैसा आता है। ज्योतिष के अनुसार मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है इसलिए मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में ही रखना शुभ माना गया है। यहां रखा मनी प्लांट सुख-सौभाग्य को बढ़ाता है।

these five plants of vastu and feng shui can shine your luck
money plant

इसे लगाने से परिवार के लोगों में प्रेम बना रहता है और आर्थिक तंगी नहीं होती। मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में ना रखें। मनी प्लांट के पौधे के लिए यह दिशा सबसे नकारात्मक दिशा मानी जाती है। इस दिशा में इसे रखने से आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these five plants of vastu and feng shui can shine your luck
money plant

मनी प्लांट के पौधे को कभी भी मुरझाने ना दें,समय-समय पर इसकी सूखी पत्तियों को हटाते रहें। रोजाना इसे पानी दें, क्योंकि पौधे का सूख जाना घर की तरक्की में बाधा बन सकता है। मनी प्लांट की बेलों को कभी भी जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए। इसे डोरी के सहारे ऊपर की ओर बढ़ने देना चाहिए इससे धन-सम्पदा में वृद्धि होती है।

विज्ञापन
these five plants of vastu and feng shui can shine your luck

बैम्बू प्लांट
घर में बांस के पौधे लगा सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार बांस के पौधे सुख व समृद्धि के प्रतीक होते हैं। बांस के पौधे को शुभ, सौभाग्य और लम्बी आयु का प्रतीक माना गया है। वास्तुविज्ञान के अनुसार यदि बांस के पौधे को दिशाओं के अनुरूप सही स्थान दिया जाए तो ये चमत्कारिक लाभ प्रदान करता है। बांस का अद्भुत पौधा नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म करता है,वहीं यह अपने आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है अतः इसे घर में अवश्य लगाना चाहिए। इसे लाल रिबन से बांधकर और कांच के बाउल में पानी डालकर रखना चाहिए।

कांच के जार में छोटे आकार के बांस के पौधों को लाल धागे में बांधकर दुकान, प्रतिष्ठान में ईशान या उत्तरी दिशा में रखने से आर्थिक प्रगति होने लगती है। जीवन में धन की कभी कमी महसूस न हो इसके लिए 6 बांस के डंठल का प्रयोग आपको लाभ देगा। फेंग शुई के अनुसार बांस के छह डंठल धन को आकर्षित करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed