वास्तुशास्त्र के अनुसार जिन घरों में वास्तु के नियमों की हमेशा अनदेखी होती है वहां पर आर्थिक परेशानियां और बीमारियां आती रहती हैं। ऐसे घरों में लगातार धन हानि, परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद और नकारात्मक ऊर्जाएं हावी रहती हैं। आइए जानते हैं आपके घर में कौन-कौन से वास्तु दोष हो सकते हैं जिसको लेकर आपको सतर्क रहना चाहिए।
नल से पानी का टपकना अशुभ
अगर आपके घर के बाथरूम या अन्य जगहों पर लगे हुए नल से अक्सर पानी टपकता रहता है तो यह बड़े आर्थिक नुकसान के संकेत है। वास्तु के नियम के अनुसार नल से पानी का टपकते रहना धीरे-धीरे धन के खर्च होने का संकेत होता है। इससे बरकत नहीं होती। इसलिए जब-जब नल से पानी टपकने लगे तो इसे तुरंत ही ठीक करवा लेना चाहिए।
3 of 7
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
- फोटो : vastu tips
इस दिशा में न रखें कूड़ेदान
कभी भी भूलकर घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व की दिशा में कचड़ा नहीं होना चाहिए। ईशान दिशा देवी-देवताओं की दिशा मानी गई है। ऐसे में इस दिशा में गंदगी करने से धन के नुकसान होने की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है।
4 of 7
Ganesha related vastu remedies
घर के उत्तर पूर्व दिशा में न हो रुकावट
अगर आपके घर की उत्तर-पूर्व की दिशा समतल नहीं है तो यह वास्तु दोष का कारण होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर पूर्व की दिशा ऊंची हो तो यह धन में रुकावट पैदा करती है।
घर में नहीं होना चाहिए टूटा हुआ बेड
घर में जो चीजें बेकार हो जाए या टूट जाए उसे फौरन निकाल देना चाहिए। घर पर अगर बेड टूटा है तो इसे या तुरंत ठीक करा लें या फिर बाहर निकाल देना चाहिए। इससे हानि की संभावना बढ़ जाती है।