फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर की आर्थिक स्थिति में न हो कोई रुकावट, फिर जरूर अपनाएं वास्तु के यह उपाय

Sun, 04 Sep 2022 02:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 04 Sep 2022 02:12 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips Follow These Vastu Remedies for Financial Problems in Hindi
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर परिवार की तरक्की में रुकावटें आती हैं और धन भी नहीं टिकता।आप वास्तु से जुडी हुई छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखकर जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वास्तु के आसान से उपाय जिसको करने से आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा।

 
Vastu Tips Follow These Vastu Remedies for Financial Problems in Hindi
vastu tips
तिजोरी की दिशा
उत्तर दिशा धन की दिशा मानी जाती है। इस दिशा पर भगवान कुबेर का आधिपत्य होता है। ऐसे में इस बात का ध्यान देना चाहिए कि आप जहां पर भी अपना धन रखे वह दिशा उत्तर में होनी चाहिए। घर की उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है इसलिए तिजोरी को इस तरह से रखें कि अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की और खुलें इससे धन वृद्धि होती है। 
 
Vastu Tips Follow These Vastu Remedies for Financial Problems in Hindi
वास्तु उपाय
यहां भारी सामान न रखें
वास्तु के अनुसार हर दिशा में किसी न किसी देवी-देवता का आधिपत्य होता है। अगर भूलवश इन दिशाओं में कोई गलत सामान रखा जाय तो इसका असर हमेशा नकारात्मक मिलता है। वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाती है। ऐसे में घर के उत्तर दिशा में हमेशा हल्का सामान ही रखना चाहिए। उत्तर दिशा में हल्का सामान रखने पर धन और सुख-समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips Follow These Vastu Remedies for Financial Problems in Hindi
कुबेर
भगवान कुबेर की तस्वीर
मां लक्ष्मी को सुख-संपदा, सुख-समृद्धि और वैभव प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। वहीं कुबेर को धन का देवता माना गया है। ऐसे में घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की तस्वीर लगाना चाहिए। मान्यता है इससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर रहती है। 
 
विज्ञापन
Vastu Tips Follow These Vastu Remedies for Financial Problems in Hindi
money plant - फोटो : iStock
मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में मनी प्लांट के पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि जहां पर मनी प्लांट का पौधा होता है वहां पर हमेशा धन-दौलत, सुख-समृद्धि और संपदा का वास होता है। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा अगर उत्तर दिशा में लगाया जाए तो यह हमेशा ही शुभ फल देता है। जमीन पर मनी प्लांट का लगना ज्यादा शुभ माना जाता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed