फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर पर ऐसी चीजें होने पर बढ़ता है दुर्भाग्य और धन हानि

Wed, 25 Nov 2020 06:26 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 25 Nov 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
vastu tips fo happy life wealth and prosperties
घर में कपड़े और जूते चप्पलों को प्रयोग के बाद इधर-उधर फेंक देना भी वास्तु में अशुभ माना गया है। - फोटो : अमर उजाला

हमारे घर में कई ऐसी चीजें होती हैं जो दिखने में बेहद साधारण सी लगती हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से उनका प्रतीकात्मक महत्व होता है। वास्तुविद अनीता जैन बता रही हैं कि अक्सर लोग जानकारी के अभाव में जाने-अनजाने में इन चीजों का घर में गलत जगह और गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं जो आपके घर के वास्तु को खराब करती हैं...



इन ज्योतिष उपायों से बनेंगे बिगड़े काम, मिलेगी कार्यों में सफलता

vastu tips fo happy life wealth and prosperties
घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए।

मुख्य द्वार
घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। शाम के वक्त यहां पर हमेशा अंधेरा रखना बेहद अशुभ माना जाता है। इसी प्रकार मुख्यद्वार का रंग रोगन ठीक न होना या द्वार का टूटा-फूटा होना भी अशुभ होता है। इससे आपके जीवन में आने वाले सफलता के अवसर कम हो जाते हैं। इसी प्रकार घर के दरवाजों का सही तरीके से न खुलना बंद होना या दरवाजों से जोर-जोर से आवाज आना गृह क्लेश का कारण हो सकता है।

vastu tips fo happy life wealth and prosperties
Photo vastu tips

घर में लगी तस्वीरें
घर में श्रृंगार, हास्य व शांत भाव को उत्पन्न करने वाली तस्वीरें ही लगानी चाहिए। मांसाहारी जानवरों की छवियां कठोरता, वीभत्स्ता और लालच का प्रतीक हैं अतः सज्जा में इनकी अवेहलना की जानी चाहिए। इसके साथ ही सही दिशा में लगी हुई तस्वीरें सकारात्मक ऊर्जा देती हैं। लेकिन यदि ये गलत दिशा में लगी हों तो परिवार के सदस्यों को तरह-तरह की परेशानी उठानी पड़ सकती है और रिश्ते खराब हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips fo happy life wealth and prosperties
shoe vastu

घर मे बिखरे जूते चप्पल और कपड़े
घर में कपड़े और जूते चप्पलों को प्रयोग के बाद इधर-उधर फेंक देना भी वास्तु में अशुभ माना गया है। जूतों और कपड़ों की अलमारी को हमेशा अव्यस्थित और बिखरा रखने से धन की बर्बादी होती है। करियर में भी उतार-चढ़ाव आता रहता है।

विज्ञापन
vastu tips fo happy life wealth and prosperties

पानी का बहना
घर में  बेमतलब पानी की बर्बादी करना, घर की टंकियों से अनावश्यक पानी का बहना, खराब टोटियों से पानी का टपकना वास्तु में गलत माना गया है। इससे चंद्र ग्रह कमजोर होता है, जिस कारण स्वास्थ्य संबंधी एवं मानसिक समस्याएं परेशान करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed