फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर के आसपास उगने वाले ये पेड़-पौधे होते हैं बेहद अशुभ, कर देते हैं व्यक्ति को कंगाल

Sun, 11 Dec 2022 09:32 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 11 Dec 2022 09:32 AM IST
विज्ञापन
Vastu Tips Auspicious and Inauspicious Trees for home in Vastu Shashtra News in Hindi
घर के आसपास उगने वाले ये पेड़-पौधे होते हैं बेहद अशुभ - फोटो : iStock

Vastu Tips for Plants: अक्सर लोग अपने घर को सजाने-संवराने के लिए पेड़-पौधे लगाते हैं। वहीं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो अपने आप घर के आस पास उग जाते हैं। इन पेड़-पौधों से वातावरण तो शुद्ध होता ही है साथ में नकारात्मक ऊर्जा का नाश भी होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। हरे-भरे पेड़-पौधे देखने जितने सुंदर होते हैं, मन को भी उतने ही सुकून देने वाले होते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो जीवन में परेशानियों का कारण बनते हैं। कहा जाता है कि यदि ऐसे पौधे आस पास लगे हों या गलती से उग गए हों तो घर की शांति भंग हो जाती है और परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं उन पौधों के बारे में जो घर के आस पास नकारात्मकता बढ़ाते हैं... 

Vastu Tips Auspicious and Inauspicious Trees for home in Vastu Shashtra News in Hindi
घर के आसपास उगने वाले ये पेड़-पौधे होते हैं बेहद अशुभ - फोटो : iStock
बबूल का पेड़

अक्सर के आस पास बबूल का पेड़ अपने आप ही उग जाता है। लेकिन वास्तु के अनुसार बबूल के पेड़ का घर के आस पास उगना शुभ नहीं माना जाता है। बबूल के पेड़ की वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बबूल के पेड़ में कांटे होते हैं, जो कार्य में बाधा के साथ नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। 

Vastu Tips Auspicious and Inauspicious Trees for home in Vastu Shashtra News in Hindi
घर के आसपास उगने वाले ये पेड़-पौधे होते हैं बेहद अशुभ - फोटो : iStock

बेर का पेड़ भी होता है अशुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेर के पेड़ में कांटे होने की वजह से घर के आस पास नकारात्मकता बढ़ जाती है। कहा जाता है कि जिस घर के आस पास बेर का पेड़ लगा होता है वहां से मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips Auspicious and Inauspicious Trees for home in Vastu Shashtra News in Hindi
घर के आसपास उगने वाले ये पेड़-पौधे होते हैं बेहद अशुभ - फोटो : iStock

नींबू और आंवले का पेड़
बहुत से लोग अपने घर या गार्डन में आंवला और नींबू का पेड़ लगाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इन पौधों को भी शुभ नहीं माना जाता है। यदि आपके घर में या फिर घर के बाहर नींबू या आंवले का पेड़ लगा है तो उसे कटवा दें, क्योंकि इनके मौजूद रहने से घर में क्लेश बढ़ता है और तनाव की स्थिति निर्मित होती है।


 
विज्ञापन
Vastu Tips Auspicious and Inauspicious Trees for home in Vastu Shashtra News in Hindi
घर के आसपास उगने वाले ये पेड़-पौधे होते हैं बेहद अशुभ - फोटो : iStock

पीपल का पेड़  
पीपल के पेड़ में देवताओं के वास होता है। इसकी पूजा की जाती है, लेकिन घर के पास पीपल का पेड़ शुभ नहीं होता। इसकी छाया को अशुभ माना गया है। कहते हैं कि जहां तक पीपल के पेड़ की छाया जाती है, वहां तक वह विनाश करता है। इसलिए घर के आस पास पीपल का पेड़ न उगने दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed