पैसे का संचय हर कोई करना चाहता है लेकिन कभी-कभी परिस्थिति ऐसी हो जाती है कि व्यक्ति तमाम प्रयासों के बाद भी धन का संचय नहीं कर पाता है। पैसों का अपव्यय होता रहता है। अगर आप भी पैसों के बेवजह खर्च होने से परेशान हैं, या धन घर में नहीं रुक रहा हैं, तो वास्तु के अनुसार इन उपायों को जरुर ध्यान में रखें।
2 of 5
तिजोरी को कुबेर जी का प्रतीक माना जाता है(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कुबेर जी धन के देवता हैं और तिजोरी में व्यक्ति अपना धन रखता है। इसलिए तिजोरी को कुबेर का प्रतीक माना जाता है। तिजोरी को रखते समय या जिस जगह आप धन रखते हो, उस स्थान पर दिशा का ध्यान अवश्य रखें। तिजोरी या पैसे रखने की अलमारी को हमेशा पश्चिम दिशा की ओर इस तरह से रखें की उसका दरवाजा पूर्व दिशा की ओर खुले। तिजोरी का दरवाजा कभी दक्षिण दिशा की तरफ नहीं खुलना चाहिए।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
जिस स्थान पर तिजोरी रखी हो वहां पर हमेशा स्वच्छता का ध्यान रखें। क्योंकि स्वच्छ स्थान पर ही लक्ष्मी जी निवास करती हैं। तिजोरी या जहां पैसे रखते हो उस अलमारी का दरवाजा कभी वॉशरुम के सामने नहीं होना चाहिए। नहीं तो धन का संचय होने में समस्या आती है।
4 of 5
तिजोरी से जुड़े उपाय(प्रतीकात्मक तस्वीर)
तिजोरी पर्स या पैसे रखने के स्थान को कभी पूरी तरह से खाली नहीं करना चाहिए। तिजोरी में एक शीशा इस तरह से लगाना चाहिए कि धन का प्रतिबिंब दिखता रहे। इसी तरह से आप अपने पर्स में भी एक छोटा सा शीशा रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार तिजोरी के ऊपर किसी भी तरह का वजन या सामान नहीं रखना चाहिए। इससे धन की हानि होती है।
तिजोरी के आस-पास जाले नहीं लगने चाहिए, अगर जाले लग जाएं तो तुरंत साफ कर देना चाहिए। साथ ही कभी भी तिजोरी को गंदे हाथों से न छुएं। जब भी धन निकालना या रखना हो तो पहले अपने पैर से जूते चप्पल निकाल दें औऱ हाथ पैरों को स्वच्छ करके ही पैसे निकालें।