{"_id":"5f2e8abd8ebc3e3d065c3d4d","slug":"vastu-tips-ahaving-these-four-things-brings-goodness-happiness-and-prosperity-in-the-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वास्तु के अनुसार ये चार चीजें रखने से घर में आती है शुभता, सुख-समृद्धि","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
वास्तु के अनुसार ये चार चीजें रखने से घर में आती है शुभता, सुख-समृद्धि
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Sat, 08 Aug 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
vastu tips
- फोटो : vastu tips
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सभी लोगों को अपने घर को सजाकर रखना अच्छा लगता है। हर कोई चाहता है कि उसके घर का हर एक कोना देखने में आकर्षक लगे। जिसके लिए हम पेंटिंग्स से लेकर मूर्तियां शो-पीस आदि घर कि सजावट करने के लिए लगाते हैं लेकिन कभी-कभी यह चीजें सही जगह और सही दिशा में न लगे होने के कारण घर में नकारात्मकता भी ला सकती हैं, अगर घर को वास्तु के हिसाब से सजाया जाए तो न सिर्फ हमारे घर की शोभा बढ़ेगी बल्कि घर में सकारात्मकता भी आती है। और घर में खुशहाली बनी रहती है।
2 of 5
लाफिंग बुद्धा
- फोटो : feng shui
लाफिंग बुद्धा के बारे में तो सभी जानते हैं इन्हें घर और कार्य स्थल दोनों जगह रखा जा सकता है यह बहुत ही शुभ होते हैं। लेकिन लाफिंग बुद्धा की मूर्ति शयनकक्ष में नहीं रखनी चाहिए। इनकी कई अलग मुद्राएं होती हैं। जिनका अलग महत्व होता है। घर के दरवाजे पर सजावट के लिए लाफिंग बुद्धा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।
3 of 5
कबूतर का जोड़ा
कबूतर शातं स्वभाव का पक्षी है। लोग इसे अपने घरों में भी पालते हैं, वास्तु में भी कबूतर को शुभ माना गया है, कबूतर का जोड़ा शो-पीस के रुप में आप घर में रख सकते हैं या फिर कबूतर के जोड़े की तस्वीर लगाना भी शुभ रहता है इससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूजा घर में मिट्टी की प्रतिमाएं रखना चाहिए प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
सभी लोग अपने घर में एक छोटा पूजा घर बनाते हैं। लेकिन आज कल बाजार में फाइबर की बनी हुई प्रतिमाएं आने लगी हैं लेकिन फाइबर की प्रतिमाओं की बजाए मिट्टी की प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए। मिट्टी की प्रतिमाएं घर में रखना शुभ होता है। मिट्टी का घड़ा भी घर में होना शुभ रहता है
विज्ञापन
5 of 5
भगवान बुद्ध की प्रतिमा घर में रखना शुभ होता है
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बुद्ध भगवान की प्रतिमा रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर के सभी सदस्यों की पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। और घर में शांति बनी रहती है। भगवान बुद्ध की प्रतिमा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।