फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में वास्तु दोष होने से करना पड़ रहा है समस्याओं का सामना, तो करें ये उपाय

Sat, 08 Aug 2020 07:24 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 08 Aug 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
Vastu tips do these measures to remove Vastu defects
vastu tips - फोटो : vastu tips

घर बनवाते समय वास्तु का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है, नहीं तो हम कई परेशानियों से बेवजह घिरे रहते हैं। वास्तु में हर चीज के नियम बताए गए हैं, वास्तु में दिशाओं का भी बहुत महत्व माना गया है। अगर आपके घर में परेशानियां आ रही हैं या क्लेश की स्थिति रहती है। परिवार के सदस्यों में कोई न कोई बीमार रहता है तो वास्तु पर अवश्य ध्यान दें। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिससे आप घर में बिना तोड़-फोड़ किए भी वास्तु ठीक कर सकते हैं। आइए जानते है..



 

Vastu tips do these measures to remove Vastu defects
शयन कक्ष में न बनाएं मंदिर(प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु के हिसाब से शयन कक्ष (सोने का कमरा) में कभी भी पूजा घर नहीं बनवाना चाहिए। अगर आपने शयन कक्ष में पूजा घर बनवाया है तो उसे वहां से हटा कर कहीं और बना दें, अगर यह नहीं कर सकते तो रात्रि के समय पूजा घर में पर्दा डालकर रखें।
Vastu tips do these measures to remove Vastu defects
प्रतीकात्मक तस्वीर
घर का दरवाजा एक ऐसा स्थान होता है, जहां से सभी का आगमन होता है। द्वार से ही घर में नकारात्मक या सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इसलिए घर का मुख्य द्वार हमेशा सही दिशा में होना चाहिए। अगर आपका मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है,तो द्वार पर शीशा या हनुमान जी की तस्वीर लगाने से वास्तु दोष दूर होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में वास्तु दोष होने से करना पड़ रहा है समस्याओं का सामना तो करें ये उपाय

Vastu tips do these measures to remove Vastu defects
तुलसी का पौधा लगाएं - फोटो : Social media
तुलसी का पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होते हैं। अगर आपके घर में वास्तु दोष है, तो तुलसी के पौधे को घर के द्वार या ईशान कोण में लगाएं, वास्तु दोष न भी हो तब भी घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए यह बहुत शुभ होता है। घर में सुख-शांति आती है। 
विज्ञापन

घर में वास्तु दोष होने से करना पड़ रहा है समस्याओं का सामना तो करें ये उपाय

Vastu tips do these measures to remove Vastu defects
नल कभी भी खुला न छोड़ें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
घर में पानी का नल कभी भी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। इससे पानी की बर्बादी तो होती ही है, साथ में हमारे भाग्य पर भी इसका विपरीत असर पड़ता है, जिनके घर में पानी हमेशा बहता रहता है, उनके घर में लक्ष्मी नहीं ठहरती है। यदि नल से पानी टपकता है, तो तुरंत उसे ठीक करवाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed