Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips about Kamdhenu: घर में रख रहे हैं कामधेनु गाय की मूर्ति, इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान

Tue, 19 Nov 2024 07:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 07:42 AM IST
सार

सनातन धर्म में गाय को माता का स्थान दिया गया है। गाय के दूध को अमृत कहा गया है, वहीं गौमूत्र और गोबर को भी परम पवित्र माना गया है। कामधेनु गाय को हिंदू पौराणिक कथाओं में एक इच्छा पूरी करने वाली गाय के रूप में भी जाना जाता है।

विज्ञापन
Vastu Tips about Kamdhenu Gaay Rakhne ki Sahi Disha in Hindi
कामधेनु मूर्ति से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : freepik

Direction Of Kamdhenu Idol At Home: सनातन धर्म में गाय को माता का स्थान दिया गया है। गाय के दूध को अमृत कहा गया है, वहीं गौमूत्र और गोबर को भी परम पवित्र माना गया है। कामधेनु गाय को हिंदू पौराणिक कथाओं में एक इच्छा पूरी करने वाली गाय के रूप में भी जाना जाता है। यह प्रचुरता, समृद्धि और सफलता का एक पवित्र प्रतीक होती है। कामधेनु गाय को धन, समृद्धि, और सुख-शांति का प्रतीक माना गया है। 


कामधेनु गाय की मूर्ति को आजकल लोग दफ्तर, दुकान या जहां धन स्थान पर रखते हैं। वास्तु के अनुसार  दफ्तर या दुकानों के अलावा कामधेनु गाय की मूर्ति घर में रखना चाहिए या नहीं। यदि आप मूर्ति घर में रखना चाहते हैं तो इसके लिए वास्तु के कुछ नियम जानने जरूरी है। 

Trending Videos
Vastu Tips about Kamdhenu Gaay Rakhne ki Sahi Disha in Hindi
कामधेनु मूर्ति से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : freepik

क्या घर में कामधेनु की मूर्ति रख सकते हैं? 
कामधेनु की मूर्ति को पूजा घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। मूर्ति को श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी के पास रखना चाहिए। यदि आप घर में कामधेनु की मूर्ति रखते हैं तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे रखने से परिवार में सुख, समृद्धि और शांति आती है और धन के मार्ग में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं। 

Vastu Tips about Kamdhenu Gaay Rakhne ki Sahi Disha in Hindi
कामधेनु मूर्ति से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : freepik

वास्तु के अनुसार कामधेनु मूर्ति रखने की सही दिशा 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। कामधेनु की मूर्ति उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। पूजा स्थान पर आप इसे नहीं रख सकते तो इसे घर के ड्रॉइंग रूम में रखें। मूर्ति में गाय के साथ उसके बछड़े होना भी शुभ माना जाता है। व्यापार में तरक्की और समृद्धि पाने के लिए कामधेनु गाय की मूर्ति को कार्यालय में अपने बैठने के स्थान की दाएं या बाएं दिशा में रख सकते हैं। इसके अलावा आप अपने व्यवसाय स्थल पर धन रखने के स्थान पर भी कामधेनु की मूर्ति को रख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips about Kamdhenu Gaay Rakhne ki Sahi Disha in Hindi
कामधेनु मूर्ति से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : freepik

कहां ना रखें मूर्ति 
कामधेनु बेहद पवित्र और पूजनीय मानी जाती हैं इसीलिए मूर्ति को कभी भी शौचालय के आसपास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कामधेनु गाय की मूर्ति को कांच के शोकेस में भी नहीं रखना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में केवल एक ही कामधेनु की मूर्ति या तस्वीर हो। 

विज्ञापन
Vastu Tips about Kamdhenu Gaay Rakhne ki Sahi Disha in Hindi
कामधेनु मूर्ति से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : freepik

कामधेनु मूर्ति रखने के फायदे
पौराणिक कथाओं के अनुसार कामधेनु गाय इच्छाओं की पूर्ति करने वाली होती हैं। कहते हैं कामधेनु गाय की मूर्ति के दर्शन मात्र से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। कामधेनु गाय की मूर्ति व्यक्ति के मन से चिंताओं और तनाव को दूर करती है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed