{"_id":"5f22c3a48d93a838c349bfbe","slug":"vastu-those-who-have-these-bad-habits-lakshmi-ji-becomes-angry-with-them","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिनके अंदर होती हैं ये आदतें, उनके पास कभी नहीं रुकता है पैसा","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
जिनके अंदर होती हैं ये आदतें, उनके पास कभी नहीं रुकता है पैसा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
धन
- फोटो : www.pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब समुद्र मंथन हुआ तो चौदह रत्नों में से एक मां लक्ष्मी भी प्रकट हुईं, जल से प्रकट होने के कारण मां लक्ष्मी को चंचल स्वभाव का माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि लक्ष्मी कभी भी किसी एक स्थान या व्यक्ति के पास नहीं ठहरती है। इसलिए उनका प्रसन्न रहना बहुत आवश्यक होता है। जहां लक्ष्मी का वास नहीं होता है वहां दरिद्रता रहती है। जो आज के समय में मनुष्य के दुख का सबसे बड़ा कारण..लेकिन कुछ कारणों और हमारी बुरी आदतों की वजह से लक्ष्मी जी हमसे रुठ जाती है। इसलिए हमें ये आदतें छोड़ देना चाहिए। जानते हैं वे कौन सा आदते हैं..
2 of 5
गंदे स्थान पर मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं(प्रतीकात्मक तस्वीर)
हमेशा स्वच्छ और साफ स्थान पर ही मां लक्ष्मी का निवास होता है। जिन लोगों के घर में गंदगी रहती है, वहां लक्ष्मी कभी वास नहीं करती हैं। इसलिए हमें अपने घर की साफ-सफाई के साथ आस-पास भी सफाई रखनी चाहिए। तन के साथ मन का स्वच्छ होना भी आवश्यक होता है। इसलिए दूसरों के प्रति किसी प्रकार का वैर भाव नहीं रखना चाहिए।
3 of 5
जिनके घर में महिलाओं का अपमान होता है वहां लक्ष्मी जी नहीं ठहरती हैं(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : SELF
महिलाओं को अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का रूप माना गया है इसलिए महिलाओं का अपमान होता है, उनका सम्मान नहीं किया जाता है। उस घर में सदैव दरिद्रता रहती है। जो लोग अपने माता-पिता या बड़े बुजुर्गों, किसी गरीब या गुरुजनों का अपमान करते हैं, मां लक्ष्मी उनसे भी रुष्ट हो जाती हैं और उनके घर में हमेशा अन्न और धन की कमी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूजा की थाल में ही पूजा सामाग्री रखें। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कई बार हम लोग पूजा करते समय कुछ गलतियां कर देते हैं जिसके कारण हमें नुकसान हो सकता है। पूजा करते समय ध्यान रहे कि कोई भी सामग्री जमीन पर न रखें। कुछ लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं, और भूल से कुछ पूजा का सामान जमीन पर रख देते हैं उसी में से भगवान को भी अर्पित कर देते हैं। लेकिन कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए। पूजा सामाग्री को हमेशा पूजा की थाल में ही रखें।
विज्ञापन
5 of 5
maa lakshmi
- फोटो : maa lakshmi
कुछ लोग बाहर से आकर सीधे घर में प्रवेश कर लेते हैं। अपने हाथ-पैर नहीं धोते हैं, सीधे कुछ खाने लगते हैं या फिर बिस्तर सोफे आदि पर बैठ जाते हैं लेकिन ऐसा करना धार्मिक,और वास्तु दोनों की दृष्टि से यह आदत खराब मानी जाती है। सेहत के लिए भी नुकसानदायक है। इसलिए घर में प्रवेश करके सबसे पहले हाथ पैर को स्वच्छ करना चाहिए। इस तरह से आपके साथ बाहर से आई अपवित्रता, नेगेटिव एनर्जी और गंदगी तीनों दूर हो जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।